25 दिसंबर , सोमवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

25 दिसंबर , सोमवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 25 दिसम्बर 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- सोमवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – याम्यायण (दक्षिणायन)
गोल – याम्यायण (दक्षिण गोल)
ऋतु – हेमन्त
काल (राहु)- पूर्व दिशा
मास – अग्रहायण
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि- चतुर्दशी
नक्षत्र – रोहिणी
योग – शुभ
करण- गर
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
🌞सूर्योदय:- 6:41
🌑सूर्यास्त:- 5:15
🌞पाक्षिक सूर्य— मूल नक्षत्र में ।
🌸आज का व्रत व विशेष:- प्रदोष चतुर्दशी व्रत ।
🪷आने वाला व्रत व विशेष:- पूर्णिमा – मंगलवार ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
ताम्र पाषाण काल में धार्मिक संप्रदाय का प्रतीक चिन्ह वृषभ था ।
🌚 राहु काल:- प्रातः के 8:00 से 9:19 बजे तक ।

   🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

योग्यताएं कर्म से पैदा होती है जन्म से हर व्यक्ति शून्य ही होता है ।

25 दिसंबर का राशिफल—-

मेष

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक मानसिक पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। साथ ही किसी काम में आपका मन नही लगेगा। इसके अलावा व्यापार के काम से आपको बाहर भी जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। नया काम अभी शुरू न करें।

वृषभ

आज के दिन आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन

आज आप कोई वाद-विवाद में फंस सकते हैं, पारिवारिक कलह से दूर रहें। व्यवसाय में पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठायें। अपनो का प्रेम स्नेह प्राप्त होगा। साथ ही नया काम शुरू न करें।

कर्क

आज आपको व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक कलह से दूर रहें। कोई नया काम शुरू न करें।

सिंह

आज के दिन आप अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से आपका मिलना होगा, उनका मार्ग दर्शन जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको व्यापार आदि में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कन्या

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई नया वाहन, मकान आदि खरीद सकते हैं। किसी अपने के घर मांगलिक कार्यक्रम में जाना होगा। साथ ही किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

तुला

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। कहीं बाहर न जाएं। किसी को बड़ी रकम उधार पर न दें। व्यापार में किसी पुराने सहयोगी के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। साथ ही किसी अपने के कारण आज आप विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में मतभेद हो सकता है।

धनु

आप आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोई नया वाहन, मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार मे पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रूकावट आएगी, बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालों की पदोन्नति हो सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। न्यायलय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन

आज आप किसी विशेष शख्स के आने से प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही किसी परिचित से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कोई नया काम आपको मिल सकता है।

Related posts

RBI Bank holidays: अगले हफ्ते 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

admin

Umesh pal murder case Atik Ahmad come UP Prayagraj : अतीक अहमद को यूपी एसटीएफ साबरमती से कड़ी सुरक्षा के साथ लेकर हुई रवाना, जेल से बाहर आते ही अतीक के चेहरे पर दिखाई दिया मौत का खौफ, माफिया ने कहा- “मेरी हत्या कराना चाहते हैं”, इस रास्ते से लाया जा रहा है, देखें वीडियो

admin

14 जून, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment