4 अगस्त, सोमवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

4 अगस्त, सोमवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺आज का पंचांग 🌺 🌼

दिनांक – 04 अगस्त 2025

दिन – सोमवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – वर्षा
मास – श्रावण
पक्ष – शुक्ल
तिथि – दशमी सुबह 11:41 तक तत्पश्चात् एकादशी*व
नक्षत्र – अनुराधा सुबह 09:12 तक तत्पश्चात् ज्येष्ठा
योग – ब्रह्म सुबह 07:05 तक तत्पश्चात् इन्द्र
राहुकाल – सुबह 07:50 सुबह 09:29 तक
सूर्योदय – 05:26
सूर्यास्त – 06:34
दिशा शूल – पूर्व दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:45 से प्रातः 05:28 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:19 से दोपहर 01:12
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:24 अगस्त 05 से रात्रि 01:08 अगस्त 05 तक
व्रत पर्व विवरण – श्रावण सोमवार व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग
विशेष – एकादशी को शिम्बी (सेम) खाने से पुत्र का नाशा होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)


                 🌼आज का सुविचार 🌼


जीवन एक प्रयोगशाला है हर दिन एक प्रयोग है।


4 अगस्त का राशिफल —–




मेष राशिफल :


आज आप पाएंगे कि अनजान लोगों से भी आपके संबंध बेहतर बनेंगे और आपका सोशल सर्कल बढ़ेगा। आपकी जीवनशैली में आने वाले बदलावों को देखकर लोग हैरान रह जाएंगे। आय के नए स्रोत सामने आएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि अपने भविष्य को लेकर थोड़ा भय महसूस कर सकते हैं। आपके बकाया पैसे वापस मिलेंगे और व्यापार में नए सौदे तय होंगे।

वृषभ राशिफल :


अपनी समझदारी से आप रुके हुए काम पूरे कर लेंगे जिससे आपको संतोष मिलेगा। यश और मान-सम्मान मिलने के योग हैं। आपकी व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और नई योजनाएं बनेंगी। निवेश करना आज शुभ रहेगा। हालांकि, गलत संगत से आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।

मिथुन राशिफल :


आपके कई दिनों से रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे जिससे आपको राहत मिलेगी। अपने व्यवहार में नम्रता बनाए रखें इससे आपके संबंध मधुर बनेंगे। पिता की चिंता रह सकती है। आपकी यात्रा सफल रहेगी और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सरकारी बाधाएं दूर होंगी लेकिन विवादों से बचें।

कर्क राशिफल :


आज आप अपनी मीठी और प्रभावशाली बातों से कार्यस्थल पर सबका मन जीत लेंगे। जीवनसाथी को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। निवेश में हानि होने की संभावना है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। किसी बात से दिल को ठेस पहुंच सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें।

सिंह राशिफल :


अपमानित होने से बेहतर है कि आप अपनी आदतें सुधारें। आज आपको व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी बरतें नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। आपको सरकारी सहयोग भी मिलेगा।

कन्या राशिफल :


आपके व्यावसायिक प्रयास सफल रहेंगे जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा। आपको सुख के साधन प्राप्त होंगे और आपके शत्रु परास्त होंगे। थोड़ी शारीरिक पीड़ा हो सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी और आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

तुला राशिफल :


आज किसी के बारे में बहुत ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी करने से बचें क्योंकि इससे आपके काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता महसूस हो सकती है। आपको शुभ समाचार मिलेंगे और आपका आत्म-सम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशिफल :


क्रोध की अधिकता से बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आपको सरकारी दंड का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता बनी रहेगी और भय का वातावरण बनेगा। यात्रा से लाभ होगा। आपके माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

धनु राशिफल :


आज आपको कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ लेकर चलें, तभी सफलता मिलेगी। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं और आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें। गलत संगत से नुकसान हो सकता है।

मकर राशिफल :


संतान के किए गए कार्य आपके मन को सुख देंगे। आपको गृहस्थ सुख मिलेगा और प्रसन्नता बनी रहेगी। बकाया पैसे वापस मिलेंगे। आपकी यात्रा सफल रहेगी। आज आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशिफल :


साझेदारी में किए गए कारोबार में आपको तरक्की मिलेगी। धन लाभ लगातार होता रहेगा। नया मकान या दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आपकी यात्रा सफल रहेगी।

मीन राशिफल

आज आपके सुख-सुविधाओं के सामान पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। जिद न करें और परिजनों की बात मानें, इससे आपको लाभ होगा। घर की साफ-सफाई करने में आपका समय बीतेगा। अकारण घर का माहौल खराब न करें।



Related posts

One Nation One Election देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ करवाने का रास्ता साफ, “एक देश एक चुनाव’ विधेयक को मोदी सरकार ने दी मंजूरी 

admin

पीएम मोदी आज नई दिल्ली में YUGM कॉन्क्लेव में होंगे शामिल

admin

Karnatak CM Face कर्नाटक में मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकरार : विधायक दल की बैठक में नहीं हो सका फैसला, अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तय करेंगे नया सीएम

admin

Leave a Comment