अनियंत्रित होकर बोलेरो नहर में गिरी, 11 लोगों की मौत, चार घायल, सभी पृथ्वीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

अनियंत्रित होकर बोलेरो नहर में गिरी, 11 लोगों की मौत, चार घायल, सभी पृथ्वीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे 




उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सरयू नहर में पलट गई। इस हादसे में 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश भी दिए हैं।



यह हादसा जिले के इटियाथोक इलाके में बेलवा बहुता के पास हुआ। पुलिस के अनुसार बोलेरो में 15 लोग सवार थे, जो मोतीगंज थाना क्षेत्र के सिहागांव गांव से खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बोलेरो बेकाबू होकर नजर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नहर में डूबे वाहन से 11 शवों को निकाला गया।

जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान चार लोगों को बचाया गया, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भेजा गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना का संज्ञान लिया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Related posts

Asian championship Games IND भारत ने एशियाई खेलों में पदकों की मारी सेंचुरी, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

admin

Himachal Pradesh assembly election voting : “लोकतंत्र का अद्भुत नजारा” : हिमाचल चुनाव में बर्फ के बीच चलकर तो कहीं दुनिया के सबसे ऊंचे “टशीगंग” में वोट डालने पहुंचे मतदाता, देखें वीडियो

admin

गर्मजोशी के साथ मिले : अमेरिका में पीएम मोदी से मुलाकात के बाद दुनिया के सबसे रईस बिजनेसमैन एलन मस्क ने कहा- “मैं उनका फैन हूं”, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment