8 सितंबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 16, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

8 सितंबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 08 सितम्बर 2023


🌺 आज का पंचांग 🌺


दिन:- शुक्रवार
युगाब्दः- 5125
विक्रम संवत- 2080
शक संवत -1945
अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
ऋतु – वर्षा
काल (राहु)- उत्तर दिशा
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- नवमी
नक्षत्र – मृगशिरा
योग – सिद्धि
करण- तैतिल
दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
🌞सूर्योदय:- 5:41
🌑सूर्यास्त:- 6:10
🌞पाक्षिक सूर्य— पू.फा. नक्षत्र में ।
🌹आने वाला व्रत व विशेष:- जया एकादशी व्रत- रविवार व त्रयोदशी व्रत -मंगलवार ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
महाभारत युद्ध में कर्ण के रथ की ध्वजा पर सर्प का चिन्ह था ।
🌚 राहु काल:- दिन के 10:22 से 11:56 बजे तक ।



🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺


नासमझी और उतावलेपन में उठाए गए कदम, कलम और कसम तकलीफ ही देते हैं ।



8 सितंबर का राशिफल—-




मेष


आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक और मानसिक पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है, यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार में नया काम अभी शुरू न करें।


वृषभ

आज के दिन आप कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं, आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन


आज आप दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी अपने के व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान पहुचाया जा सकता है, संभलकर रहे। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।


कर्क


आज आपको व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी लम्बी यात्रा आदि पर न जाएं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवारिक मतभेदों से आप दूर रहें, कोई नया काम शुरू न करें।

सिंह


आज आपके पुराने रुके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा, किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। कोई नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या



आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। किसी बड़ी पार्टनर शीप में आप भागीदार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला


आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खानपान पर नियंत्रण रखें। कहीं बाहर न जाये, किसी को बड़ी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक


आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु


आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर मन आशंकित बना रहेगा। पत्नी से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें।

मकर


आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड. सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है, कार्यक्षेत्र में रूकावट आयेगी। बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ


आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नये संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती हैं। परिवार और समाज में मान-सम्मान बड़ेगा। न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन


आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।

Related posts

Uttarakhand Char Dham Yatra : मौसम साफ होते ही चार धाम में तीर्थयात्रियों की दिखाई देने लगी रौनक

admin

Loksabha Election BJP Candidate भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह का काटा टिकट, रायबरेली से भी प्रत्याशी किया घोषित, अमेठी और रायबरेली कांग्रेस भी आज अपने उम्मीदवारों के नाम का करेगी एलान

admin

VIDEO समर्थन में सड़क पर उमड़ा जनसैलाब : 20 विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात करने जा रहे मुख्यमंत्री की समर्थक महिलाओं ने इस्तीफे की कॉपी फाड़ कर फेंक दी, सीएम ने कहा- “नहीं दूंगा इस्तीफा”

admin

Leave a Comment