15 सितंबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 4, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

15 सितंबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

17 September Panchang And rashifal

दिनांक:- 15 सितम्बर 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- शुक्रवार

युगाब्दः- 5125

विक्रम संवत- 2080

शक संवत -1945

अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)

गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)

ऋतु – वर्षा

काल (राहु)- उत्तर दिशा

मास – भाद्रपद

पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि- अमावस्या 

नक्षत्र – उ.फा.

योग – शुभ

करण- नाग

दिशा शूल- पश्चिम दिशा में

🌞सूर्योदय:- 5:44

🌑सूर्यास्त:- 6:04

🌞पाक्षिक सूर्य— उ.फा. नक्षत्र में ।

🌹आने वाला व्रत व विशेष:- हरितालिकां तीज व्रत, विश्वकर्मा पूजा व चतुर्थी चन्द्र ( चौरचन)- सोमवार ।

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻

भीष्म के बध के लिए राजकुमारी अंबा ने तप किया था ।

🌚 राहु काल:- दिन के 10:21 से 11:53 बजे तक ।

      🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

खूबसूरत होना अच्छा है लेकिन , अच्छा होना ज्यादा खूबसूरत है ।

15 सितंबर का राशिफल—-

मेष 

आज आप का मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा, आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यक्षेत्र में काम करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। परिवार का साथ आपको हर परिस्थितियों में मिलेगा।

वृषभ 

आज के दिन आप कही बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं, आपका मन अशांत रहेग। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन 

आज आप कोई वाद-विवाद में फंस सकते हैं। पारिवारिक कलह से आप दूर रहें। आपका व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर लोगों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठायें। अपनो का स्नेह प्राप्त होगा। आज आप नया काम शुरू न करें।

कर्क 

आज आप संभलकर रहें, अपनो से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। वाहन आदि संभालकर चलाएं। किसी परिचित से कोई बड़ी मदद मिल सकती है। आप किसी काम में निवेश कर सकते हैं।

सिंह 

आज आप नया काम शुरू करें, लाभ होगा। आप नए काम में अपनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में हानि होगी। पत्नी से वाद-विवाद होगा। परिवार में किसी परिचित व्यक्ति से आप विवाद न करें। किसी कोर्ट कचहरी के मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है।

कन्या 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आप किसी नई जगह परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला 

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक 

आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें, व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा, आज आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है।

धनु 

आज आप जिस काम की बहुत दिनों से सोच रहे हैं वह काम आपका पूरा होगा। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा, मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर 

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने किसी प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे, धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ 

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वाद विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन 

आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद् समाचार मिलेगा, मन अशांत रहेगा। आज आप कोई भी व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

Related posts

Uttarakhand उत्तराखंड के धराली में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत बचाव अभियान में युद्ध स्तर पर जारी, 100 से अधिक लोगों को बचाया गया

admin

UP 15 IPS officer transfer : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 15 आईपीएस अधिकारियों के भी किए ट्रांसफर, आईजी-डीआईजी और एसपी भी बदले गए, इन्हें मिली यहां नई तैनाती, देखें लिस्ट

admin

हैदराबाद में योग महोत्सव में हजारों लोगों ने भाग लेकर नई ऊर्जा का किया संचार, 6,000 से अधिक प्रतिभागियों ने एक साथ किया भुजंगासन

admin

Leave a Comment