5 मई, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 20, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

5 मई, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक: 5 मई , 2023 

🌺आज का पंचांग🌺

दिन: शुक्रवार, 

तिथि पूर्णिमा – 23:05:28 तक

नक्षत्र स्वाति – 21:39:56 तक

करण विष्टि – 11:29:50 तक, बव – 23:05:28 तक

पक्ष: शुक्ल

योग सिद्धि – 09:15:48 तक

सूर्योदय 05:37

सूर्यास्त 18:58

चंद्रोदय: 6:42

ऋतु: ग्रीष्म

शक सम्वत: 1945  

विक्रम सम्वत: 2080

मास: वैशाख 22 गते

राहु काल 10:37:55 से 12:18:01 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत 11:51:20 से 12:44:43 तक

                🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

परिस्थितियां स्वभाव बदल देती है, व्यक्ति तो कल भी वही था आज भी वही है।5 मई का राशिफल—–

मेष: आज के दिन आप कोई नया दायित्व प्राप्त कर सकते हैं, आपके कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा, व्यापार-व्यवसाय में नई साझेदारी शुरू होगी, पत्नी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित हो सकते हैं, आय के स्रोत बढ़ेंगे, पुराना कार्य पूरा होगा।

वृषभ: आज आपको यात्रा आदि पर जाना पड़ सकता है, काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, अपनों का सहयोग मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

मिथुन : आज का दिन आपका बहुत अच्छा बितने वाला है, परिवार में और समाज में मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी, आज आप नया वाहन प्रॉपर्टी आदि खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें, पुराना चला आ रहा विवाद खत्म होगा।

कर्क: आज आप कोई भी नया कार्य शुरू न करें, वाहन आदि के चलाने से बचें, स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, मानसिक तनाव बना रहेगा, परिवार में मतभेद बढ़ेंगे, पत्नी के स्वास्थ्य खराब हो सकता है, व्यापार में बड़े प्रयोग से बचें।

सिंह: आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, खानपान पर नियंत्रण रखें वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोर्ट कचहरी से सम्बन्धित कार्य में हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी, लम्बी यात्रा आदि को स्थगित करना अच्छा रहेगा।

कन्या: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, किसी नये कार्य में पैसा निवेश कर सकते हैं, परिवार मित्रों का सहयोग मिलेगा, आपके जीवन में कोई बदलाव भी आ सकता हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलने से रूका हुआ कार्य पूरा होगा, धार्मिक यात्रा आदि का योग बन सकता है।

तुला : आज आपका दिन अच्छा रहेगा, किसी पुराने विवाद को खत्म होने में सफलता प्राप्त होगी, न्यायलय पक्ष से राहत मिलेगी, आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विरोधी के षडयंत्र से बचें।

वृश्चिक : आज आपका मन अशांत रहेगा, शरीर में कमजोरी महसूस होगी, व्यापार में गिरावट का अनुभव होगा, पारिवारिक मतभेद बढ़ेंगे, किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा, वाहन आदि के चलाने से बचें, वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु: आज किसी अज्ञात भय के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा, पति-पत्नी में वाद विवाद हो सकता है, आज आप कोई बड़ा निवेश न करें। व्यापार आदि में बड़ा लेन-देन, साझेदारी सोच विचार कर करें, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर: आज आप रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे, परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा, यद्यपि स्वास्थ्य में कुछ उतार चढ़ाव बना रहेगा, किसी नया वाहन आदि खरीद सकते हैं, किसी विशेष कार्य के लिए बाहर की यात्रा आदि कर सकते हैं।

कुंभ: आज आपका दिन शानदार रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में नये निवेश से लाभ प्राप्त होगा, किसी विशेष कार्य के करने की योजना बनेगी, स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मतभेद खत्म होंगे, मान सम्मान पद की प्राप्ति होगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन: आज आप स्वास्थ के कारण परेशान रहेंगे, कोई नया काम हाथ आते आते छूट जायेगा, मित्रों से विवाद हो सकता है।, वाणी पर संयम रखें, न्यायलय पक्ष के कार्य मे बिलंब होगा, पारिवारिक मतभेद खत्म करने का प्रयास करें।

Related posts

8 दिसंबर दिन बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

16 मार्च, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

17 अक्टूबर, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment