September 4, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

30 जून, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 30 जून 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- शुक्रवार

युगाब्दः- 5125

विक्रम संवत- 2080

शक संवत -1945

अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)

गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)

ऋतु – ग्रीष्म

काल (राहु)- पश्चिम दिशा

मास – आषाढ़

पक्ष – शुक्ल पक्ष

तिथि- द्वादशी

नक्षत्र – विशाखा

योग – साध्य

करण- बव

दिशा शूल- पश्चिम दिशा में

🌞सूर्योदय:- 5:10

🌞पाक्षिक सूर्य— आर्द्रा नक्षत्र में 

🌺आज का व्रत:- ह एकादशी व्रत पारण यवचूर्ण ।

🌹आने वाला व्रत:- प्रदोष त्रयोदशी व्रत- शनिवार ।

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻

    वारणावत में लक्षा गृह का निर्माण किया गया था ।

🌚 राहु काल:- दिन के 10:19 से 12:02 बजे तक ।

       🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

विनम्रता के बिना ज्ञान बेकार है ।

30 जून का राशिफल—

मेष 

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी विशेष यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि से सावधानी बरतें। स्वास्थ्य की दृष्टि से शारीरिक थकावट और कमजोरी महसूस कर सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य आज शुरू ना करें, नहीं तो हानि उठाना पड़ सकती है।

वृषभ 

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी बड़े कार्य में हिस्सेदार बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आय के स्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। पत्नी से संबंध मधुर स्थापित होंगे। कोई नया भवन या वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मिथुन 

आज व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। अपने किसी विशेष कार्य के लिए आपको बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में विरोधियों सावधान रहें, हानि उठानी पड़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।

कर्क 

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण आप शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया कार्य आज शुरू न करें। किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। परिवार किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। लंबी यात्रा में सावधानी बरतें।

सिंह 

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, कोई नया कार्य आज आपको मिल सकता है। विरोधी परास्त होंगे, न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में चल रहे वाद-विवाद दूर होंगे, परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या 

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। किसी कार्य को लेकर आप बड़े परेशान रह सकते हैं। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लंबी साझेदारी करने से बचें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति को बड़ी राशि उधार के रूप में आज ना दें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।

तुला 

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में कोई दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कोई नया काम आज शुरू न करें, वरना सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में किन्हीं बातों पर झगड़े की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक 

आज का दिन आपका शानदार रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी, शत्रु पराजित होंगे। कोई नया कार्य कार्यक्षेत्र में शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया वाहन या मकान आदि आज खरीद सकते हैं।

धनु 

आज आप शारीरिक तौर से अपने आप को कमजोर महसूस करेंगे। किसी कार्य के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज ना करें। परिवार में अपनों से मतभेद की स्थिति निर्मित होगी, पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर 

आज के दिन आप व्यर्थ की चिंताओं से घिरे रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ने से आप कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आज आप से कोई विशेष कार्य छीना जा सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ 

आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें। लंबी यात्रा पर जाएं तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपका रुका हुआ कार्य किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से पूरा होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी साझेदारी या डील हो सकती है। वाणी पर संयम रखें।

मीन 

आज आप किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जा सकते हैं। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नया पद या दायित्व मिल सकता है। आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Leave a Comment