28 फरवरी, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

28 फरवरी, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺आज का पंचांग 🌺 🌼


दिनांक – 28 फरवरी 2025


  दिन – शुक्रवार
  विक्रम संवत् – 2081
  अयन – उत्तरायण
  ऋतु – बसन्त
  मास – फाल्गुन
   पक्ष – शुक्ल
तिथि – अमावस्या प्रातः 06:14 तक तत्पश्चात प्रतिपदा रात्रि 03:16 मार्च 01 तक, तत्पश्चात द्वितीया
  नक्षत्र – शतभिषा दोपहर 01:40 तक तत्पश्चात पूर्व भाद्रपद
योग – सिद्ध रात्रि 08:08 तक, तत्पश्चात साध्य
राहु काल – सुबह 11:25 से दोपहर 12:52 तक
सूर्योदय – 07:06
सूर्यास्त – 06:38
दिशा शूल – पश्चिम दिशा में
ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:23 से 06:13 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:29 से दोपहर 01:16 तक
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:27 मार्च 01 से रात्रि 01:17 मार्च 01 तक
व्रत पर्व विवरण – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस


                🌼आज का सुविचार 🌼

गलती उसी से होती है जो काम करता है निकम्मों की जिंदगी तो दूसरों की बुराई खोजने में ही खत्म हो जाती है।



28 फरवरी का राशिफल–


मेष


आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी। परिवार में कुछ नया काम आपको मिल सकता है। आपसी मतभेदों को आज दूर करने में आप सफल होंगे। व्यवसाय में लाभ के योग हैं।


वृषभ

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभ मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी काम विशेष के लिए बाहर जाना पड सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे।


मिथुन

आज व्यापार में बड़ा रिस्क लेने से बचें। सोचे हुए कार्य में रुकावट आएगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों का आज अधिकारी वर्ग से आपसी मतभेद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। नए समझौते से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। परिवार में मतभेद हो सकता है।


कर्क


दिन अच्छा रहेगा। आज आप अच्छा महसूस करेंगे। मन से नेगेटिव विचार दूर होंगे। नए कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के योग हैं। किसी पुराने काम में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार के लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।


सिंह

आज आप बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आगामी समय में इसका लाभ आपको प्राप्त होता दिखाई देगा। किसी विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जो सुखद और सफल रहेगी लेनदेन में आज आपको लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के अवसर बनते दिखाई देंगे।


कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आएंगी। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ने से आर्थिक स्थिति बिगड़ने के चांस बनेंगे। परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है। अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिस कारण कार्यक्षेत्र में दबाव का सामना करना पड़ेगा।


तुला


आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। काम कुछ परेशानियां महसूस होगी। विरोधी वर्ग आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज अपने मन की बातों को किसी से शेयर करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। शेयर मार्केट के काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। संभल कर रहें।


वृश्चिक

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। आपको कोई विशेष पद मिल सकता है। विरोधी परास्त होंगे। आपका कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। शेयर मार्केट में पैसा लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।


धनु


आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में नन्हा मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ बचत कर सकते हैं।


मकर

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। नया वाहन आदि आज न खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी रखें।


कुंभ

आज आप किसी अपने के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। हो सकता है आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगाया सकता है, जिस कारण आपकी छवि असर पड़ सकता है। व्यवसाय में मित्रों से बड़ा सहयोग मिल सकता है, जिस कारण आपके गिरे हुए व्यापार में लाभ का चांस बनेगा। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद के चलते मन अशांत रहेगा।


मीन

आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवारों में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

Related posts

Horoscope Punchang 18 सितंबर, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

Horoscope Punchang 26 October 26 अक्टूबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

20 July Panchang Rashifal : 20 जुलाई, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment