13 दिसंबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

13 दिसंबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺आज का पंचांग 🌺 🌼


13 दिसंबर 2024


वार- शुक्रवार
विक्रम संवत -2081
अयन – दक्षिणायन
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – शुक्ल
तिथि – त्रयोदशी ( रात्रि 07:41 तक)
विशेष – आज प्रदोष व्रत
सूर्योदय – 07: 16
सूर्यास्त – 05: 18
चंद्रमा – मेष राशि में ( दोपहर 01:19 तक) तत्पश्चात वृष राशि में प्रवेश
नक्षत्र – भरणी (प्रात: 07: 50 तक) तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र
योग – शिव
करण – कौलव
दिशाशूल – पश्चिम
अभिजीत मुहूर्त – 11:54 से 12:36 तक
राहुकाल – प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
 


           🌼आज का सुविचार🌼



अच्छे संस्कार और अच्छा व्यवहार आपकी वह कमाई है,
जो जिंदगी भर आपके काम आती है।



13 दिसंबर का राशिफल——




मेष



आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य से परेशान हैं, तो आज आप को राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग और प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। आप कोई नया कार्य साझेदारी के रूप में शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।


वृषभ



आज का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। आप व्यर्थ के कार्य में उलझ सकते हैं। मन अशांत रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा लाभ दिखाई नहीं देगा। सहयोगियों से विरोध का सामना करना पड़ेगा। परिवार में कुछ बातों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।


मिथुन




आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन अशांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई परिवर्तन न करें, नहीं तो हानि हो सकती है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। वाहन के उपयोग में सावधानी बरतें। वाणी पर संयम रखें।


कर्क




आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोचा हुआ कोई पुराना काम आज पूरा होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आंतरिक मतभेद दूर होंगे।


सिंह




आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया काम आपको मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।


कन्या



आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।


तुला



आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी व मानसिक तनाव आपको महसूस होगी। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप कोई नया कार्य शुरू आज न करें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफलता मिलना मुश्किल है। परिवार में भाई-भतीजे से झगड़ा हो सकता है। पत्नी से मतभेद होंगे।


वृश्चिक



आज के दिन सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने से सफलता का मार्ग खुलेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई नया मकान या वाहन आज खरीद सकते हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी लंबी यात्रा पर परिवार के लोगों के साथ जा सकते हैं।


धनु



आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप कोई बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।


मकर





आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।


कुंभ



आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट-कचहरी के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।


मीन



आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। मित्रों का आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। परिवारों में मांगलिक काम के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सम्मिलित हो सकते हैं।

Related posts

Kamala Herris Region : कमला हैरिस ने राजनीति छोड़ने का एलान किया

admin

VIDEO Oscar 2023‌ Oscar award Academy award America Los angeles‌ Ceremony Best original song RRR‌ Film Song Naatu Naatu‌Win देश के लिए गौरवशाली दिन- बनाया कीर्तिमान: ऑस्कर अवार्ड्स में चल गया भारत का “नाटू-नाटू”, सेरेमनी में पूरा हॉल तालियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, पीएम मोदी ने कहा- “असाधारण”, देखें वीडियो

admin

Jammu Kashmir road accident जम्मू-कश्मीर में सेना का वाहन खाई में गिरने से चार जवानों की मौत, दो घायल

admin

Leave a Comment