25 जून, रविवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

25 जून, रविवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 25 जून 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- रविवार

युगाब्दः- 5125

विक्रम संवत- 2080

शक संवत -1945

अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)

गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)

ऋतु – ग्रीष्म

काल (राहु)- पश्चिम दिशा

मास – आषाढ़

पक्ष – शुक्ल पक्ष

तिथि- सप्तमी

नक्षत्र – उ.फा.

योग – सिद्धि

करण- वणिज

दिशा शूल- पश्चिम दिशा में

🌞सूर्योदय:- 5:09

🌞पाक्षिक सूर्य— आर्द्रा नक्षत्र में 

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻

    भरत के पत्नी का नाम मांडवी था ।

🌚 राहु काल:- दिन के 5:09 से 6:52 बजे तक ।

       🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺 

रुकावट रास्ते नहीं हम खुद बनाते हैं बहाने हालत नहीं हमारी सोच बनाती है ।

25 जून का राशिफल—

मेष 

आज के दिन जातक कार्य के बोझ के कारण खुद को तनाव में महसूस करेंगे। प्रातः काल से ही मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। परिवार में कलह का माहौल उत्पन्न हो सकता है, सतर्क रहें। छोटी-छोटी बातों पर जीवन साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अनावश्यक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। संध्या के समय मेहमान का आगमन हो सकता है। सर दर्द की परेशानी से ग्रस्त हो सकते हैं, सतर्क रहें।

वृषभ 

आज का दिन जातक का आनंद मय रहने वाला है। जातक का झुकाव अध्यात्म की तरफ अधिक रहेगा पूजा पाठ में मन लगेगा परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है रिश्तेदारों में जातक का मान सम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं किसी को नीचा दिखाने की कोशिश ना करें स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन 

आज के दिन जातक को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होइंगे। महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस बनायेंगे और समय पर पूर्ण करेंगे। आय के स्रोत बढ़ाने का प्रयास करेंगे। भाइयों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। माता की इच्छा की पूर्ति करेंगे। आज जातक के मन में त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। हाथ पैरों में दर्द का सामना कर सकते हैं।

कर्क 

आज के दिन जातक का समय मानसिक तनाव में व्यतीत होने वाला है। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले। निकट का मित्र आज धन संबंधित मदद मांग सकता है। आज नया वाहन खरीद सकते है। माता पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने कार्यक्रम बना सकते हैं। जीवन साथी के साथ बात विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आंखों में जलन का सामना कर सकते है।

सिंह 

आज का दिन जातक को मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। भाइ-बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। वाणी व्यवहार में मधुरता बनी रहेगी, व्यक्तित्व में सुधार आएगा। पिता के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे है उन्हे सफलता प्राप्त हो सकती है।आज दिन के अंत में मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण जातक का मन प्रसन्न होगा।

कन्या 

आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है व्यापार व्यवसाय मैं सफलता प्राप्त करेंगे। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। जातक अधिकांश कार्य को समय से पूर्व ही कर लेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में जातक के मान सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला 

आज का दिन जातक को मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा प्रातः काल से मन प्रसन्न रहेगा किंतु दिन के मध्य में महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण ना होने के कारण मानसिक अशांति महसूस करेंगे। व्यवसाय को लेकर छोटी छोटी यात्राएं हो सकती हैं। वाहन चलाते में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। संध्या के समय परिवार के साथ वक्त बिताएं घर में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। घर में सुख के साधनों पर धन खर्च करेंगे। शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक 

आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है प्रातः काल रिश्तेदारों से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नए सौदे हाथ आएंगे। पुराना दिया हुआ धन आज वापस मिल सकता है। कोई बहुत समय से अटका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। परिवार में पैतृक संपत्ति से संबंधित निर्णय जातक के लिए लाभदायक रहने वाला है। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनायेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु 

आज के दिन जातक सकारात्मक नजरिया अपनाएंगे। कार्यस्थल पर सहजता पूर्वक सभी महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण कर लेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में आज जातक सहयोग देंगे, गुप्त दान भी कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने का योग है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। खाने पीने में संयम बरतें अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ दिन के अंत में किसी छोटी सी बात पर वाद विवाद हो सकता है।

मकर 

आज का दिन जातक को मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा प्रातः काल आलस्य के कारण जातक कोई नया सौदा हाथ से गंवा सकते हैं। कार्यस्थल पर नीरसता महसूस करेंगे। दिन के मध्य में किसी बात को लेकर मन प्रसन्न होगा। संध्या के समय मित्र के साथ समय व्यतीत करेंगे। दिन के अंत में जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा नहीं है, धन अधिक व्यय होने के कारण मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। दिनचर्या व्यवस्थित करें अन्यथा मौसमी बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं।

कुंभ 

आज का दिन जातक का अनुकूल रहने वाला है। कार्य को गंभीरता से पूर्ण करेंगे। किसी नए सहयोगी की तलाश में रहेंगे। रुके हुए कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। पूर्व में सोची हुई योजनाएं आज क्रियान्वित कर सकते हैं। अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पेट दर्द की समस्या का सामना कर सकते हैं।

मीन 

आज के दिन जातक सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। जातक के व्यवहार की प्रशंसा होगी, मान सम्मान में वृद्धि होगी। पूजा पाठ धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को आज पूर्ण करेंगे। व्यापार को लेकर यात्राएं सुखमय और आर्थिक लाभदायक रहेंगी। परिवार की जरूरत पूर्ण करने में धन खर्च करेंगे। जीवन साथी के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएंगे साथी हीं बाहर घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा

Related posts

World Famous Paris Eiffel Tower Bomb Threat : एफिल टावर को बम से उड़ने की मिली धमकी, मची भगदड़, पुलिस ने टावर को खाली कराया

admin

12 जुलाई, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

PM Modi Bharat Mandapam Welcome : मंडपम अधिकारियों और ग्राउंड स्टाफ से मुलाकात करने पहुंचे पीएम मोदी ने कहा- हम सब मजदूर हैं, आप छोटे मजदूर और मैं थोड़ा बड़ा मजदूर हूं

admin

Leave a Comment