13 अगस्त, शनिवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 30, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

13 अगस्त, शनिवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक- 13 अगस्त 2022

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन – शनिवार
संवत्सर नाम – नल
युगाब्दः- 5124
विक्रम संवत- 2079
शक संवत -1944
अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
गोल – सौम्य (उत्तर)
ऋतु – वर्षा
काल (राहु)- पश्चिम दिशा
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- द्वितीया
नक्षत्र – शतभिषा
योग – शोभन
करण- बालव
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
🌞सूर्योदय- 5:28
🌞पाक्षिक सूर्य— आश्लेषा नक्षत्र में ।
🌹आज का व्रत व विशेष :- पंचक {भदवा} समाप्ति मंगलवार रात 12:05 में ।
🌺आनेवाला व्रत व विशेष:- श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत- सोमवार ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
दही इस मास नहीं खाने चाहिए ।
🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 5:28 से 7:07 , म. 1:39 से 3:13 एवं सा. 4:13 से 6:32 तक ।
🌚 राहु काल:- दिन के 8:47 से 10:25 बजे तक ।


🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺


अत्यधिक स्वाभिमान अहंकार में परिवर्तित हो जाता है ।



13 अगस्त का राशिफल—-



मेष: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक जीवन और व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बनाकर चलें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी काम सफलतापूर्वक। पूर्ण होंगे। आज आपकी क्षमताएं बेहतर तरीके से सामने आएंगी व्यापारिक क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होगा धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनशैली में सुधार होगा। छात्रों के लिए आज का दिन मौज मस्ती भरा रह सकता है पढ़ाई लिखाई से मन भटका रहेगा।


वृषभ: आज ज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेंगी व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कई काम उलझ सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। छात्रों के लिए पढ़ाई में बाधाएं आ सकती है छोटे भाई बहनों से मतभेद हो सकता है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सबका मन अपनी वाणी से जीत लेंगे। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य पूर्ण होंगे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन लाभ के मौके मिलेंगे। खर्चों में अधिकता रहेंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कला के क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। कोई नया मौका मिल सकता है।

कर्क: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। व्यापारिक उन्नति करेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी ।खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा करियर में एक नई उछाल आ सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार में कोई आयोजन रख सकते हैं जिसमें रिश्तेदारों का आना जाना होगा।

सिंह: आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने उलझे कार्य बनते हुए नजर आएँगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारिक क्षेत्र में किसी की सहायता से बिगड़ा काम काम बन सकता है। सेहत में सुधार होगा। शत्रु पक्ष परास्त होगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या: आज ज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना होगा वरीष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें बेवजह बहस में न पड़े। व्यापारी जन पूँजी निवेश करते समय सावधानी बरतें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। धन संबंधी मामले उलझ सकते हैं जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

तुला: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन परेशानी भरा रह सकता है लेकिन घरेलू जीवन में विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा, कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। सहकर्मियों के सहयोग का अभाव रहेगा। लंबे समय से चल रही अदालती मुकदमे आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों के लिए समय कठिन रह सकता है इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी।

वृश्चिक: आज आज के दिन आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में बहुत समय से अटका कोई जरूरी काम अवश्य पूरा होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को सफलता प्राप्त होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। संपत्ति से जुड़े विवाद आपके पक्ष में रहेंगे। वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

धनु: आज के दिन भावनात्मक रूप से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। कार्यक्षेत्र में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है बेवजह किसी बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है जो थकाने वाली रहेगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है, बेहतर समय की प्रतीक्षा करें। छात्रों के लिए समय बेहतर है आप को मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी।

मकर: आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। थोड़ी सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिल सकता है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं, इस यात्रा का आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। बेरोजगार लोगों के लिए नए ऑफर आने की संभावना है। व्यापारी को किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात की संभावना है।

कुंभ: आज आपका मन अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। किसी रचनात्मक काम से धन लाभ की संभावना है। काम का दबाव बना रहेगा, किंतु आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। आज के दिन किया गया निवेश आने वाले समय में लाभदायक सिद्ध होगा। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करेंगे तो किस्मत का साथ मिलेगा। असमंजस के कारण कोई गलत निर्णय न लें। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।

मीन: आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जो भी काम करना चाहेंगे उसी समय से पहले पूरा कर लेंगे। किसी मनोरंजन के कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। अधिकारियों से किसी खास मामले में मदद मिलेगी। आर्थिक मामले सामान्य रहेंगे। खर्चों पर लगाम लगाएं। माता पिता और भाई बहनों का सहयोग भी प्राप्त होगा। छात्रों को आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

Related posts

26 सितंबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

Aaj ka panchang And rashifal : 19 अगस्त,  सोमवार का पंचांग और राशिफल, यह रहेगा राखी बांधने का सर्वोत्तम समय

admin

17 नवंबर , शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment