मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान से बढ़ता है आत्मविश्वास और सफलता का संकल्प : मुख्यमंत्री धामी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 16, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान से बढ़ता है आत्मविश्वास और सफलता का संकल्प : मुख्यमंत्री धामी

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखण्ड की ओर से रुड़की में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता यह साबित करती है कि परिश्रम, अनुशासन और संस्कार के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


मुख्यमंत्री ने सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके आत्मविश्वास को नई ऊर्जा देगा और भविष्य की चुनौतियों तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि विद्या भारती ने सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित शिक्षा के माध्यम से देशभर में शिक्षा और संस्कार की मजबूत परंपरा स्थापित की है।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने देश में सबसे पहले नई शिक्षा नीति लागू कर शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, व्यावहारिक और रोजगारोन्मुख बनाया है। सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, जूते-बैग वितरण, मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना, भारत भ्रमण कार्यक्रम, मॉडल कॉलेजों की स्थापना, आईटी लैब और छात्रावास निर्माण जैसे अनेक कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही कौशल विकास, भारतीय ज्ञान परंपरा और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ‘कौशलम्’ कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे भारत के वर्तमान और भविष्य हैं। उनके ज्ञान, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व क्षमता के बल पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है और भारत पुनः विश्वगुरु के रूप में स्थापित होगा।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर शिशु वाटिका का लोकार्पण भी किया। समारोह में अध्यक्ष आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर रुड़की कौशल्या देवी आर्या, विद्या भारती के केंद्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, भारतीय शिक्षा समिति के मंत्री डॉ. रजनीकांत शुक्ला, आईआईटी रुड़की के निदेशक कमल किशोर पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, रुड़की की मेयर अनीता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, राज्यमंत्री श्यामवीर सिंह सैनी, दिनेश कौशिक, अजीत चौधरी, आदेश सैनी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र नेगी सहित विभिन्न जिलों से आए अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

Uttarakhand 2 IAS 50 PCS Transfer : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 2 आईएएस और 50 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर, यहां मिली नई तैनाती, देखें लिस्ट

admin

सीएम योगी 4 मई को अपनी पुरानी यादें संजोएंगे, भावुक होगा वह पल

admin

उत्तराखंड में चार नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे : सीएम धामी

admin

Leave a Comment