Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent

Honda Elevate : होंडा कार्स भारत में 6 जून को मिड साइज SUV ‘होंडा एलिवेट’ को लॉन्च करेगी

अगले महीने 6 जून को होंडा कार्स इंडिया देश में मिड साइज SUV ‘होंडा एलिवेट’ को लॉन्च करेगी। इंडियन मार्केट में कंपनी की यह पहली मिड साइज SUV होगी। कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट में SUV को टीज किया है, जिसमें लॉन्च डेट के बारे में जानकारी दी है।होंडा एलिवेट 17 इंच के ऑल-ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ आएगी। गाड़ी में डुअल-टोन पेंट स्कीम के साथ सिंगल-पैन इलेक्ट्रिक सनरूफ मिल सकता है। इसके साथ ही यह स्टाइलिश व्हील आर्क और बड़ी फ्रंट ग्रिल के साथ आएगी, जिसके किनारे पर शार्प LED डे-टाइम रनिंग लैंप, एक लंबा बोनट और LED हेडलैंप मिलेगा। इसकी लेंथ 4.2 से 4.3 मीटर के बीच हो सकती है। न्यू होंडा SUV में ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली कंपनी की CR-V और HR-V के डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे।

होंडा एलिवेट SUV में 10.2 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनेमेंट मिल सकता है, जो वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। इसके साथ इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), लेन डिपार्चर वार्निंग, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, 360 डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक हाई बीम असिस्ट जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो कंपनी होंडा एलिवेट को शुरुआती दिल्ली एक्स शो-रूम कीमत 11 लाख रुपए में पेश कर सकती है।

Leave a Comment