गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति के आदेश किए जारी, इन्हें मिली कमान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 6, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति के आदेश किए जारी, इन्हें मिली कमान

(Delhi New police commissioner Sanjay Arora) : कई दिनों से दिल्ली के पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति के लिए अटकलें जारी थी। आखिरकार आज गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। अब साल 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस संजय अरोड़ा दिल्ली पुलिस कमिश्नर होंगे। संजय अरोड़ा सोमवार यानी 1 अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगे। अभी संजय अरोड़ा भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। अरोड़ा 31 जुलाई 2025 तक अपने पद पर बने रहेंगे। इससे पहले दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना थे। आज वह अपने पद और सेवा के रिटायर हो जाएंगे। राकेश अस्थाना को पिछले वर्ष 1 साल का सेवा विस्तार देने के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। रिटायर होने के बाद राकेश अस्थाना को आज शाम राजधानी दिल्ली में विदाई समारोह दिया जाएगा।

Delhi New police commissioner Sanjay Arora

Related posts

होर्मुज स्ट्रेट में स्थिरता के लिए अमेरिका-इजरायल की तनाव पैदा करने वाली गतिविधियों को रोकना जरूरी : ईरान

admin

India Won एशिया कप के सुपर-4 मुकाबला : भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को एक बार फिर दी पटखनी, पिछले बार हार से घिसयाए पाक खिलाड़ियों ने बड़ा स्कोर किया लेकिन टीम इंडिया ने धो डाला, तिलक वर्मा ने जीत का चौका लगाया

admin

Andhra Pradesh New Capital Visakhapatnam मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने किया एलान : अब आंध्र प्रदेश की विशाखापट्टनम होगी स्थायी राजधानी

admin

Leave a Comment