गृहमंत्री अमित शाह आज मथुरा से नहीं इस विधानसभा से करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

गृहमंत्री अमित शाह आज मथुरा से नहीं इस विधानसभा से करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के चाणक्य और गृह मंत्री अमित शाह ने कमर कस ली है। ‌शनिवार दोपहर शाह उत्तर प्रदेश के कैराना से प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। पहले वे मथुरा से चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाले थे लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने अपना कार्यक्रम बदलते हुए कैराना से प्रचार करने का फैसला किया है। गृह मंत्री अमित शाह कैराना में घर-घर संपर्क अभियान से वे घर-घर जाकर प्रचार करेंगे। यहां से पूर्व सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को बीजेपी ने दोबारा चुनाव मैदान में उतारा है। उसके बाद गृह मंत्री अमित शाह शामली, मेरठ और बागपत में भी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे । बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को आगरा मंडल की सभी सीटों की तैयारियों को लेकर बैठक की थी। 

Related posts

यूपी में खुलेंगे पांच नए मेडिकल कॉलेज, योगी सरकार ने की घोषणा

admin

VIDEO : प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने कहा- “गुजरात ने कमाल कर दिया”, भाजपा मुख्यालय पर उमड़ा हुजूम, देखें वीडियो, हिमाचल-गुजरात में यह रही सीटों की स्थिति

admin

पत्थलेश्वर नाथ धाम कुशीनगर के महंत सुखदेवानन्द महाराज के आगमन पर हुआ स्वागत

admin

Leave a Comment