Holi Special Train: पूर्व मध्य रेलवे ने होली पर किए व्यापक इंतजाम, यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी 23 विशेष ट्रेनें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

Holi Special Train: पूर्व मध्य रेलवे ने होली पर किए व्यापक इंतजाम, यात्रियों की सुविधा के लिए चलेंगी 23 विशेष ट्रेनें

होली पर्व के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मंडल के प्रमुख स्टेशनों दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, किऊल और झाझा पर विशेष व्यवस्था की गई है।

अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मंडल ने कई होली उत्सव विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। पुरी-पटना के बीच गाड़ी संख्या 08439/08440 साप्ताहिक चलाई जाएगी। गोंदिया-पटना के बीच 08861/08862 विशेष ट्रेन निर्धारित तिथियों पर चलेगी।

पटना–नई दिल्ली के बीच 03293/03294 प्रतिदिन सेवा देगी। इसी तरह पटना–चर्लापल्ली (03253/03254/03255) साप्ताहिक आधार पर, तथा शेखपुरा–आनंद विहार (02397/02398 एवं 03697/03698) के बीच विभिन्न दिनों में स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

इसके अतिरिक्त पुणे–दानापुर (01481/01482 एवं 01449/01450) और लोकमान्य तिलक टर्मिनल–दानापुर (01143/01144) के बीच प्रतिदिन एवं साप्ताहिक विशेष ट्रेनें संचालित होंगी।

अहमदाबाद–पटना स्पेशल (09447/09448) का परिचालन भी 25 एवं 27 मार्च तक होली स्पेशल के रूप में विस्तारित किया गया है, जो डीडीयू, आगरा फोर्ट और कोटा के रास्ते चलेगी।

Related posts

पीएम मोदी आज केरल में विझिंजम डीपवाटर पोर्ट का करेंगे उद्घाटन, देश को मिलेगा पहला कंटेनर ट्रांसशिपमेंट बंदरगाह

admin

Karnatak assembly election exit Pol पूर्वानुमान : कर्नाटक में अधिकांश एग्जिट पोल ने कांग्रेस को दिखाई बढ़त, जेडीएस किंगमेकर की भूमिका में हो सकती है, फाइनल परिणाम 13 मई को होंगे घोषित

admin

VIDEO: संसद में कार्यवाही के दौरान सदन में बेधड़क घुसे प्रदर्शनकारियों की सबसे पहले खबर दिखाने के लिए परिसर में मौजूद तमाम चैनलों के मीडियाकर्मियों में लगी होड़, माइक और कैमरा लेकर आपस में ही भिड़े, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment