रचा इतिहास: महिला विश्व कप में पहली बार भारत की बेटियों ने जीता खिताब - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

रचा इतिहास: महिला विश्व कप में पहली बार भारत की बेटियों ने जीता खिताब

भारत की बेटियों ने 2 नवंबर 2025 के दिन को इतिहास के पन्नों पर अमर कर दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वो कारनामा किया है जो 1983 में कपिल देव की टीम ने किया था। किसी ने भी शायद 30 सितंबर 2025 को यह नहीं सोचा था कि महिला वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम इंडिया बनेगी। मगर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बेटियों ने सबको दिखा दिया है कि हमारी छोरियां किसी से कम नहीं हैं।

भारत ने फाइनल मुकाबले में जिस तरह साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। उसे देख हर भारतवासी की आंखों में खुशी के आंसू थे। सभी भारतीय क्रिकेट फैंस का सीना इस जीत के बाद गर्व से चौड़ा हो गया। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ तिरंगा लहराया और इस जीत को देख पूरा हिंदुस्तान भावुक हो उठा।

जिस वक्त हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष के आंसू बहे रहे थे, उस वक्त उनके साथ पूरा हिंदुस्तान रो रहा था। इसी बीच टीम इंडिया के लिए हर तरफ से बधाईयां आना शुरू हो गईं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी भारत की जीत में एक्स पर पोस्ट किया। इसके अलावा टीम इंडिया के टी20 विश्व विजेता कप्तान रोहित शर्मा ने पूरे मैच में स्टेडियम में रहते हुए टीम इंडिया को सपोर्ट किया। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी भारत की जीत पर बधाई दी।

सचिन तेंदुलकर ने 1983 की जीत को याद करते हुए और उसका जिक्र करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। विरेंद्र सहवाग ने भी टीम को बधाई देते हुए लिखा, ‘हर चौके हर विकेट, अपने जज्बे से पूरे देश का दिल जीत लिया! विश्व चैंपियन गर्ल्स पर गर्व है।’ वहीं राजनीति जगत और खेल जगत के अलावा बॉलिवुड ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस जीत को सेलिब्रेट किया। विराट कोहली ने भी खास इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए स्टोरी लगाई।

वसीम जाफर ने अपने मजाकिया अंदाज में एक्स पर पोस्ट किया। इंस्टाग्राम, एक्स, फेसबुक पर कई स्टार्स ने भारत की जीत के बाद पोस्ट किए। वहीं पूरा सोशल मीडिया इस जीत के बाद नीले रंग में डूब गया। फैंस ने भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाया और हर किसी ने अपने अंदाज में महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने टीम इंडिया को महिला वर्ल्ड कप की ट्रॉफी।

Related posts

घटना से दहल गया दिल : देश में अंधविश्वास और डायन के चक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर जिंदा जलाया

admin

Manipur Violence : पूर्वोत्तर का राज्य मणिपुर में जारी हिंसा के बीच गृह मंत्रालय ने संभाला मोर्चा, दंगाइयों को जारी किए गोली मारने के आदेश, धारा 144 लागू और इंटरनेट सेवा बंद की गई

admin

Indonesia Java earthquake : इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 162 हुई, राहत-बचाव कार्य जारी

admin

Leave a Comment