Himachal Pradesh assembly election AAP : आम आदमी पार्टी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Himachal Pradesh assembly election AAP : आम आदमी पार्टी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी की

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बुधवार रात आम आदमी पार्टी ने भी अपने 54 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। ‌आम आदमी पार्टी ने सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा से राजकुमार जसवाल पर भरोसा जताया है। जबकि नूरपुर क्षेत्र से मनीषा शर्मा को टिकट दिया गाया है। शाहपुर क्षेत्र से अभिेषेक ठाकुर जबकि सेालन से अंजू राठौर पर आम आदमी पार्टी ने चुनावी दांव लगाया है। आम आदमी पार्टी अब तक कुल 58 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। आम आदमी पार्टी को अब 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार और घोषित करने हैं। ‌आप ने सीएम जयराम ठाकुर के खिलाफ गीता नंद ठाकुर को उतारा है। बीते दिन ही कांग्रेस और बीजेपी की ओर से भी अपने-अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई थी।

Related posts

6 मई, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

खराब मौसम और बारिश की वजह से गृह मंत्री अमित शाह रैली में नहीं जा सके, मोबाइल से ही किया संबोधित

admin

हिमाचल सुखविंदर सरकार ने डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (DDA) और असिस्टेंट डिस्ट्रिक अटार्नी (ADA) के तबादला व तैनाती के जारी किए आदेश, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment