हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह अचानक आज शाम भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मिलने पहुंचे, राज्य में बढ़ी सियासी हलचल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 1, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह अचानक आज शाम भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मिलने पहुंचे, राज्य में बढ़ी सियासी हलचल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार शाम को अचानक भाजपा के दिग्गज नेता और दो बार मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे शांता कुमार से अचानक मिलने पहुंचे। इस दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सनतकुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सुखविंदर सिंह के अचानक पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से मुलाकात करने पर सियासी सरगर्मियां भी बढ़ गई हैं। बता दें कि हिमाचल में भाजपा नेताओं के विरोध के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर की शांता कुमार से मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। शांता कुमार से हुई मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी दी है। वहीं दूसरी ओर हिमाचल में आज से विधानसभा शीतकालीन सत्र भी शुरू हुआ। विधानसभा सदन में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि 1 अप्रैल 2022 के बाद पूर्व जयराम सरकार के कार्यकाल में खोले गए 513 संस्थानों को 27 दिसंबर 2022 डिनोटिफाई किया गया है। अब आइए जान लेते हैं भाजपा के दिग्गज वरिष्ठ नेता शांता कुमार के बारे में। हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्‍यमंत्री, सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे शांता कुमार आज 89वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। शांता कुमार सक्रिय राजनीति से सन्‍यास ले चुके हैं। लेकिन प्रदेश की राजनीति में आज भी उनका दबदबा है।12 सितंबर 1934 को जन्‍मे शांता कुमार ने 1963 में गढ़जमूला पंचायत से पंच निर्वाचित होकर अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। शांता कुमार 1977 से 1980 तक पहली बार जनता दल से मुख्‍यमंत्री बने थे। इसके बाद 1990 से 1992 तक दोबारा प्रदेश की कमान संभाली। इसके अलावा 1989 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। इसके बाद 1998 व 1999 से 2004 तक तीसरी बार और 2014 से 2019 तक चौथी बार लोकसभा सदस्‍य के रूप में चुने गए। 2019 के बाद शांता कुमार ने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया।

Related posts

Niti aayog governing counselling meeting : जब हर राज्य विकसित होगा तभी भारत भी विकसित होगा

admin

पीएम मोदी से मिले फ्रांस राष्‍ट्रपति के राजनयिक सलाहकार इमानुएल बॉन

admin

Pm Modi Meet President पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

admin

Leave a Comment