मेले में हवा की ऊंचाई से लड़खड़ा कर अचानक गिरा "हाईटेक झूला", दहशत में रुकी रही सांसें, 15 लोग घायल, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 14, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

मेले में हवा की ऊंचाई से लड़खड़ा कर अचानक गिरा “हाईटेक झूला”, दहशत में रुकी रही सांसें, 15 लोग घायल, देखें वीडियो


(Jhula accident) : बीती रात देश में ऐसी घटना हुई जो लोगों को सचेत कर गई। ‌ रविवार रात जब देशवासी दुबई में एशिया कप में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीमों के बीच मैच देख रहे थे उसी दौरान चंडीगढ़ के पास मोहाली में हाईटेक झूला 50 फीट की ऊंचाई से अचानक टूट कर नीचे आ गिरा। ‌ इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं। ‌झूले में 50 लोग बैठे हुए थे। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बता दें कि मोहाली के सेक्टर 65 में कई दिनों से लंदन ब्रिज मेला लगा हुआ है। रविवार को इस मेले में लोग एक झूले के पास जुटे थे। तभी अचानक गोल वाला झूला ऊपर से नीचे आते समय टूट गया और नीचे आकर गिरा, जिससे चपेट में आकर महिला समेत बच्चे भी घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें– चोरों का नया ट्रेंड : यूपी में रोडवेज स्टैंड से बस चोरी होने के बाद अब चोर “एयरपोर्ट से विमान भी ले उड़ा”, देंखे वीडियो

घटना की तस्वीरें सामने आई हैं। मोहाली पुलिस ने बताया कि फेज 8 के दशहरा मैदान में रविवार शाम को घटना हुई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया दहशत के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे। झूला गिरने से घायल हुए लोग चीखने चिल्लाने लगे। झूला संचालक भी दहशत में आ। मौका पाकर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को पास के ही अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। अभी झूला टूटने का कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

Related posts

Odisha Bargarh Train Accident VIDEO : ओडिशा में एक बार फिर ट्रेन हादसा : मालगाड़ी की पांच बोगियां पटरी से उतरी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटनास्थल पर डटे, देखें वीडियो

admin

डिजिटल टोल व्यवस्था को बढ़ावा, नकद भुगतान बंद करने पर विचार

admin

नई जिम्मेदारी : भाजपा हाईकमान ने चार राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी और सह प्रभारी, इन नेताओं को सौंपी गई कमान, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment