हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश जारी, खराब मौसम में बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में 30 यात्री घायल, राज्य में 208 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश जारी, खराब मौसम में बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में 30 यात्री घायल, राज्य में 208 सड़कें बंद, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट



हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश जारी है। अभी कुछ दिनों तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली। लगातार बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश में चारों ओर हरियाली छाई है लेकिन कई मुख्य संपर्क मार्ग बंद होने से लोगों को आने-जाने में समस्या का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसे ही उत्तराखंड कई दिनों से जारी बारिश भी आफत बनी हुई है। राजधानी देहरादून से लेकर पहाड़ों तक आसमान में बादल छाए हुए हैं और तापमान में कमी आई है। हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश जारी है। पिछले 9 दिनों में बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड से 46 लोगों की मौत हुई हैं। राज्य की 208 सड़कें बंद हैं। सिरमौर और कांगड़ा में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। आज हिमाचल के बिलासपुर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। नम्होल चौक के पास शुक्रवार तड़के एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 30 से ज़्यादा यात्री घायल हो गए, जिनमें से सात गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
बता दें कि 36 लोगों को लेकर बस पंजाब के नूरमहल से दरलाघाट लौट रही थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। घायलों को तुरंत एम्स बिलासपुर ले जाया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एम्स जाकर घायलों का हालचाल जाना।



हिमाचल प्रदेश के मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में आज हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

शनिवार, रविवार भी कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिला में ही हल्की बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और केरल में 13 जुलाई तक तेज बारिश होगी।

Related posts

खुशखबरी :  “प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना” आज से लागू, पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को केंद्र सरकार देगी 15 हजार रुपए, पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा

admin

19 मई सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

कर्नाटक के हासन में वाहनों की आपस में टक्कर, 9 लोगों की मौत 10 घायल

admin

Leave a Comment