उत्तराखंड में बादल फटने से फिर भारी तबाही, "तीन मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर सैलाब में बह गई", कई गाड़ियां मलबे में दबी, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बादल फटने से फिर भारी तबाही, “तीन मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर सैलाब में बह गई”, कई गाड़ियां मलबे में दबी, देखें वीडियो

(Uttarakhand Pithoragarh cloud burst) : एक बार फिर से देवभूमि उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा ने दहशत फैला दी। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला खोतीला में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे बादल फटने से भारी तबाही हुई है। यह एरिया नेपाल देश से सटा हुआ है। जिस समय बादल फटा उस समय अधिकांश लोग नींद में सोए हुए थे। बादल फटने के बाद तेजी से आए सैलाब ने धारचूला बाजार में मकान, दुकान बह गए। मल्ली बाजार, ग्वाल गांव और खोतीला में सड़कों पर मलबा जमा हो गया है। बादल फटने से नेपाल में भी कई मकान ध्वस्त होकर सैलानी के सैलाब में बह गए। ‌कई गाड़ियां भी मलबे में दब गईं। ‌वहीं कुछ लोग लापता होने की भी सूचना है। हादसे में एक महिला की मौत की पुष्टि पिथौरागढ़ के डीएम ने की है।‌

पिथौरागढ़ में फटा बादल

राहत बचाव के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम मौके पर जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर भारी बारिश ने रुद्रप्रयाग जनपद की केदारघाटी में बारिश से भारी तबाही मचाई है। ऊखीमठ कुंड और मिनी स्विटजलरैंड चोपता को जोड़ने वाला मोटरमार्ग कई स्थानों पर धंस गया है। बता दें कि पिछले महीने की 19 तारीख को भी बादल फटने से उत्तराखंड में कई जगह तबाही मचाई थी। देहरादून, टिहरी और पौड़ी जनपद में भारी नुकसान हुआ था। इसमें 13 लोगों की जान चली गई थी।

यह भी पढ़ेंपिथौरागढ़ में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का सीएम धामी ने जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश –

यह भी पढ़ें– गणेश विसर्जन के दौरान छोटी बच्ची बप्पा से लिपट कर रोने लगी, “रोते हुए बोली, मत ले जाओ”, देखें वीडियो👇👇

Related posts

दुखद हादसा: उत्तराखंड में कार खाई के गिरने से 2 शिक्षकों की मौत, एक घायल

admin

PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी कल उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे, सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा

admin

आचार संहिता में बैक डेट में तबादले और नियुक्ति को लेकर हुई किरकिरी के बाद शिक्षा सचिव के नए आदेश से शिक्षकों में हड़कंप

admin

Leave a Comment