Himachal Pradesh Kullu Major Fire : हिमाचल के कुल्लू में आग लगने से भारी नुकसान, मार्केट में कई दुकानें जलकर राख VIDEO - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Himachal Pradesh Kullu Major Fire : हिमाचल के कुल्लू में आग लगने से भारी नुकसान, मार्केट में कई दुकानें जलकर राख VIDEO

यहां देखें वीडियो 👇



हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर कुल्लू में रविवार देर रात करीब 2: 30 बजे भीषण अग्निकांड होने से बड़ी संख्या में नुकसान हुआ है। यहां पर एक मार्केट में आग लगने से 3 दुकानें राख हो गई हैं। हालांकि, जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात दो बजे यह घटना पेश आई है। कुल्लू के बंजार उपमंडल में पुराने बस स्टैंड के साथ लगती 9 दुकानों में आग लग गई। आगजनी में दो मवेशियों की भी जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई और फिर बाद में फ्रायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बताया, “बंजार के बाजार में रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच आग लगी। आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें 9 दुकानें और 4 छोटे-छोटे आवासीय संरचनाएं पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा 4-5 दुकानों में थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है।

Himachal Pradesh Kullu Major Fire

Related posts

सीएम योगी के कमान संभालने के बाद सपा ने भी कसी कमर, विपक्ष को मजबूत करने के लिए आज अखिलेश करेंगे विधायकों के साथ मंथन

admin

Mahakumbh 2025 महाकुंभ में कल माघी पूर्णिमा पर होगा विशेष स्नान, अभी तक 45 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके हैं संगम में डुबकी

admin

Video सीएम धामी का अलग अंदाज : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह किसान बनकर “बैल से खेत जोता, धान की रोपाई भी की”, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment