सुनाई आपबीती: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालवील ने पिता पर गंभीर आरोप लगाए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

सुनाई आपबीती: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालवील ने पिता पर गंभीर आरोप लगाए

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालवील ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके पिता उनका यौन शोषण करते थे। इतना ही नहीं वे गुस्से में बुरी तरह उनकी पिटाई भी करते थे। दिल्ली में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया है। इस मौके पर बोलते हुए स्वाति मालीवाल ने अपना दर्द बयां किया।
उन्होंने कहा, “मुझे अभी तक याद है मेरे पिता मेरे साथ यौन शोषण करते थे। जब वे घर में आते थे, तो मुझे बहुत डर लगता था। मुझे अभी तक याद है मैंने कितनी रातें बिस्तर के नीचे बिताई हैं क्योंकि मैं डर कर, कांप कर सहमती रहती थी। उस समय मैं सोचती रहती थी कि मैं ऐसा क्या करूं कि लड़कियों के साथ गलत करने वालों को सबक सिखाऊं। मैं कभी नहीं भूल सकती मेरे पिता को इतना गुस्सा आता था कि वो आते थे और जब उनका मन करता था बिना किसी कारण के चोटी पकड़ते थे, दीवार पर फेंक देते थे, खून बहता रहता था, बहुत तड़प महसूस करते रहते थे, लेकिन पूरा समय यही चलता रहता था कि कैसे इस सिस्टम को बदलें।

Related posts

Madhya Pradesh BJP list announced मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जारी की अपनी पांचवीं लिस्ट, 92 प्रत्याशियों के नामों का किया एलान

admin

Rahul Gandhi Loksabha Elections UP : प्रदेश अध्यक्ष ने की बड़ी घोषणा : वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी परंपरागत सीट अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से फिर होगा मुकाबला, यूपी के पार्टी कार्यकर्ताओं में छाया जश्न

admin

Parliament monsoon session : लोकसभा में “दिल्ली अध्यादेश” पर चर्चा करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- विपक्षी दलों को गठबंधन का नहीं दिल्ली का सोचना चाहिए

admin

Leave a Comment