Haryana BJP Hatric हरियाणा में भाजपा की चमत्कारिक जीत, सभी एग्जिट पोल गलत साबित, राज्य में कई मोर्चों से जूझती बीजेपी ने ऐनमौके पर पलटी बाजी, चुनाव नतीजे कांग्रेस को चौंका गए - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent राजनीतिक राष्ट्रीय

Haryana BJP Hatric हरियाणा में भाजपा की चमत्कारिक जीत, सभी एग्जिट पोल गलत साबित, राज्य में कई मोर्चों से जूझती बीजेपी ने ऐनमौके पर पलटी बाजी, चुनाव नतीजे कांग्रेस को चौंका गए




हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव नतीजे की तस्वीर अब साफ हो चुकी है। बात शुरू करने से पहले भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा का दंगल जीतने पर बधाई। हरियाणा में किसी ने सोचा भी नहीं था कि भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार सरकार बनाएगी। चुनाव प्रचार के दौरान कई मोर्चों से जूझती भाजपा ने आखिरकार बड़ी पलटते हुए हरियाणा में एक बार फिर सत्ता अपने पास रखी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस हरियाणा में सभी उम्मीदें, सपने ध्वस्त हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व ने भाजपा को शानदार जीत दिलाई। कांग्रेस खेमें में भारी निराशा का माहौल है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा चुनाव में ओवर कॉन्फिडेंस में थे। लेकिन हरियाणा की जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भरोसा जताया। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले आए हैं। इसने सभी एग्जिट पोल को गलत साबित कर दिया। लगभग सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन जैसे ही सुबह 8 बजे से रुझान आने शुरू हुए तो गेम बदलता हुआ दिखाई दिया। लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज की है। सैनी ने कांग्रेस के मौजूदा विधायक मेवा सिंह को शि‍कस्‍त दी है। बता दें बीजेपी ने इसी साल मार्च महीने में मनोहर लाल खट्टर को हटाकर ओबीसी समुदाय से आने वाले नायब सिंह सैनी को हर‍ियाणा का मुख्यमंत्री बनाया था। सैनी को सीएम बनाना बीजेपी के लिए काफी फायदेमंद रहा।बीजेपी हर‍ियाणा में जीत की हैट्र‍िक के साथ नया र‍िकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। दरअसल, हर‍ियाणा में कोई भी पार्टी अब तक लगातार तीसरी बार चुनाव नहीं जीती है। ऐसे में अगर बीजेपी जीत दर्ज करती है तो यह अपने आप में एक र‍िकॉर्ड है।

पार्टी की इस शानदार परफॉर्मेंस के पीछे चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री बदलने का फॉर्मूला माना जा रहा है।नायब सैनी का जन्‍म 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में हुआ था। उन्होंने बीए और एलएलबी किया हुआ है। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। अब तक रुझानों में हरियाणा की कुल 90 सीटों भाजपा ने 50 सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर ठिठकी हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा पूरे चुनाव अभियान का नेतृत्व कर रहे थे और राहुल गांधी ने कई रैलियां और विजय संकल्प यात्राएं चलाईं। इसके अलावा राज्य में कांग्रेस की ओर से किसान, जवान और पहलवानों की नाराजगी का नैरेटिव चलाया गया था। सेना भर्ती में अग्निवीर स्कीम लागू करने का तीखा विरोध हुआ। कांग्रेस का कहना था कि यह चुनाव में मुद्दा बनेगा। इसके अलावा दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए पहलवानों के आंदोलन और इससे पहले लगभग डेढ़ साल चले किसानों के प्रदर्शन के भरोसे भी कांग्रेस जोर-आजमाइश कर रही थी। लेकिन अब जो रुझान हैं, अगर यही नतीजों में बदलते हैं तो फिर कांग्रेस के लिए यह करारा झटका होगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा बनाम कुमारी शैलजा कांग्रेस में खूब चला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दोनों नेताओं के बीच रिश्ते सहज कराने की कोशिश भी की थी। राहुल ने एक रैली में दोनों नेताओं के हाथ पकड़कर ऊपर खड़े किए थे। कांग्रेस का कहना था कि दोनों के बीच रिश्ते खराब नहीं हैं। इसके बावजूद हुड्डा और कुमारी शैलजा दोनों ही अलग-अलग सीएम पद के दावे कर रहे थे। इतना ही नहीं कुमार शैलजा ने तो एक इंटरव्यू में यहां तक कहा था कि मेरी उनसे कब बात हुई थी, याद ही नहीं है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच लगातार इस तरह खुले टकराव ने पार्टी को हानि पहुंचाई।

कांग्रेस ने रिजल्ट को चौंकाने वाला बताया है। वहीं सीएम सैनी ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के झूठ को नकार दिया है। भाजपा की बढ़त के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नायब सिंह सैनी को फोन किया और जीत पर बधाई दी। इस बीच खबर आ रही है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण दशहरा यानी 12 अक्टूबर को हो सकता है। डेढ़ घंटे में रुझान कांग्रेस के हाथ से निकले मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। रुझान आते ही कांग्रेस ने बढ़त बना ली थी और कुछ देर तक एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी।
लेकिन मंगलवार 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आई और दोनों पार्टियों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा भी आया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बाद भाजपा 51 सीटों तक पहुंच गई। करीब 11 बजे से भाजपा की सीटें 47 से 51 के बीच बनी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद हुए विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन ने 49 सीटों पर जीत दर्ज की। गठबंधन में शामिल नेशनल कॉन्फ्रेंस को सबसे ज्यादा 42, कांग्रेस को 6 और CPI(M) को एक सीट मिली। सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत है।भाजपा ने 29 सीटें जीती हैं। पार्टी को पिछले चुनाव के मुकाबले 4 सीटों का फायदा हुआ है। हालांकि जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना नौशेरा सीट से NC कैंडिडेट से करीब 8 हजार वोटों से हार गए। उन्होंने पार्टी हाईकमान को अपना इस्तीफा भेजा है। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP ने 3 सीटें जीती हैं। पिछले चुनाव में पार्टी को 28 सीटें मिली थीं। पहली बार चुनाव लड़ रहीं महबूबा की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा बिजबेहरा सीट से करीब 9 हजार से ज्यादा वोटों से हार गईं।

जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी ने पहली बार जीत दर्ज की है। डोडा सीट से मेहराज मलिक ने भाजपा के गजय सिंह राणा को 4500 से ज्यादा वोटों से हराया।

Related posts

Appointment New CJI DY Chandrachud: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नियुक्ति पर लगाई मुहर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश होंगे, अगले महीने लेंगे शपथ

admin

Weather update: दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई राज्यों में कोहरे ने दी दस्तक, सड़कों पर संभलकर करें यात्रा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

admin

यूपी में कांग्रेस ने चार उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट

admin

Leave a Comment