Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 27, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

Happy Birthday 25th Google इंटरनेट की दुनिया का बादशाह Google का आज 25वां जन्मदिन

सर्च इंजन दिग्गज Google ने टेक्नोलॉजी की दुनिया में 25 साल पूरे कर लिए हैं। गूगल सर्च इंजन को 4 सितंबर 1998 को अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिकों लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा डेवलप किया गया था। गूगल की खोज सितंबर महीने में कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्रों ने की थी। गूगल का इस्तेमाल आजकल सभी लोग करते हैं। गूगल ने आज अपने जन्मदिन पर डूडल भी बनाया है।

हर इंटनरेट यूजर्स किसी भी चीज की जानकारी के लिए गूगल का इस्तेमाल करता है। गूगल इंटरनेट यूजर्स के लिए एक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। अब ईमेल से लेकर जेनरेटिव एआई तक हर क्षेत्र में गूगल ने अपना नाम बनाया है। पिछले 25 वर्षों के दौरान हमनें गूगल पर बड़े पैमाने पर बदलाव देखा है।

Leave a Comment