August 24, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश के डमटाल की पहाड़ियों पर हैंड ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर पहुंची

(Himachal Pradesh damtal National Highway hand grenade) : पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर पंजाब-हिमाचल सीमा पर डमटाल की पहाड़ियों में शुक्रवार दोपहर नेशनल हाईवे 44 पर भडरोया मोड़ के पास हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा जेसीबी से मलबा हटावाया जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी ऑपरेटर को एक जिंदा हैंड ग्रेनेड दिखाई दिया। इसकी सूचना उसने अपने आला अधिकारियों को दी। उन्होंने तुरंत थाना डमटाल में इस के बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मी ग्रेनेड की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। बता दें कि 2 साल पहले भी डमटाल की पहाड़ियों में हैंड ग्रेनेड मिला था। आज एक बार फिर हैंड ग्रैंड मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि अभी तक कोई जानकारी नहीं आ पाई है यहां पर यह ग्रेनेड किसने फेंका है। सुरक्षा से जुड़े तमाम पुलिस अधिकारी इस मामले की पूरी जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।

Leave a Comment