आया पकड़ में : पटवारी-जेई-एई पेपर लीक मामले में आरोपी संजय धारीवाल को उत्तराखंड एसआईटी टीम ने मंगलौर के नारसन से किया गिरफ्तार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 30, 2026
Daily Lok Manch
अपराध उत्तराखंड

आया पकड़ में : पटवारी-जेई-एई पेपर लीक मामले में आरोपी संजय धारीवाल को उत्तराखंड एसआईटी टीम ने मंगलौर के नारसन से किया गिरफ्तार




उत्तराखंड में पेपर लीक के मामले में फरार चल रहा आरोपी संजय धारीवाल को शनिवार 1 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी, जेई एई, परीक्षा में पेपर लीक मामले में पुलिस ने अभी तक 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस पर 50 हजार रुपए के इनाम घोषित किया था। संजय धारीवाल को कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के नारसन से एसआईटी टीम ने गिरफ्तार किया है। संजय धारीवाल लंबे समय से फरार चल रहा था। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी और जेई एई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में नारसन के मोहम्मदपुर गांव का प्रधान व भाजपा का पूर्व मंगलौर मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल एसआइटी की पकड़ से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर आइजी गढ़वाल करण सिंह नागन्याल ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

Related posts

राजधानी देहरादून में बारिश के बीच नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड धंसी, 16 दिन पहले ही शुरू हुआ था यातायात, सीएम धामी ने दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

admin

देवभूमि के लिए गर्व का दिन : उत्तराखंड की मानसखंड झांकी को पूरे देश में मिला प्रथम पुरस्कार, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकाली गई थी, सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

admin

VIDEO : यूपी में रिटायर्ड एआरटीओ के घर विजिलेंस का सबसे बड़ा शिकंजा, 13 किलो सोना, करोड़ों की नकदी और आलीशान संपत्तियों का खुलासा, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment