Gold Silver Rate Today : सोने-चांदी के दाम फिर लुढ़के, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आई गिरावट। - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 1, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Gold Silver Rate Today : सोने-चांदी के दाम फिर लुढ़के, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आई गिरावट।

सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के भाव गुरुवार (5 जनवरी) को तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,49,00 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,52,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रही है।

सोना ₹1.5 लाख से नीचे आया
सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 1,098 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,948 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,53,046 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,964 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,082 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,51,948 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,48,455 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक पड़ी फीकी
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 10,754 रुपये की गिरावट के साथ 2,58,096 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,68,850 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 16,131 रुपये की गिरावट के साथ 2,52,719 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,58,096 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,52,719 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद तेजी से लुढ़क गए। Comex पर सोना 4,986 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,950.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 102.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,847.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 87.64 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 84.39 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.14 डॉलर की गिरावट के साथ 74.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस महीने 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

Related posts

TATA IPL 2023 CSK vs GT Ahemdabad : आईपीएल की हुई शानदार शुरुआत, ओपनिंग सेरिमनी में फिल्मी सितारों ने मचाया धमाल, स्टेडियम में मौजूद सवा लाख दर्शक जमकर झूमे, पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग की हो रही भिड़ंत, 52 दिन चलेगा टूर्नामेंट

admin

सोशल साइट व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस और फेसबुक (मेटा) के पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर राजीव अग्रवाल ने अपने पदों से दिया इस्तीफा

admin

भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच ओमप्रकाश राजभर ने अब बताई अपने मन की बात

admin

Leave a Comment