राजपथ पर सांस्कृतिक विरासत की झलक, जवानों के हैरतअंगेज करतब के साथ राफेल-जगुआर ने कराया ताकत का एहसास, देखें तस्वीरें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 2, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

राजपथ पर सांस्कृतिक विरासत की झलक, जवानों के हैरतअंगेज करतब के साथ राफेल-जगुआर ने कराया ताकत का एहसास, देखें तस्वीरें

आज देश में 73वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगा फहराया गया। नई दिल्ली के राजपथ परराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भारत की सैन्य ताकत के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखी। परेड के दौरान नारी शक्ति का भी अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला। परेड में भारतीय वायुसेना के 75 विमानों ने पहली बार फ्लाई पास्ट करके ताकत एहसास कराया। फ्लाई फास्ट के दौरान राफेल, जगुआर, C-130J सुपर हरक्यूलिस, सुखोई, मिग-29 जैसे विमानों ने आकाश के करतब दिखाए। साथ ही राज्यों ने झांकियों के माध्यम से अपनी संस्कृति और गौरव को देश के सामने रखा। राज्यों के अलावा, भारतीय वायुसेना, नौसेना, आर्मी समेत सुरक्षाबलों के दस्ते ने भी परेड में हिस्सा लिया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। 

Related posts

अंकिता भंडारी मर्डर केस : सीएम धामी का सीबीआई फैसला, विपक्ष का नहीं बना भरोसा

admin

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और आप विधायक बीच सड़क पर पब्लिक के सामने ही भिड़ गए, दोनों में हुई खूब तकरार, देखें वीडियो

admin

Cyclone Biparjoy Anchoring : गजब रिपोर्टिंग ! चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर समाचार चैनलों में रही कड़ी प्रतिस्पर्धा, न्यूज़ रूम में छाता लेकर तो दूसरी हेलीकॉप्टर लेकर पहुंची, पाकिस्तान में एक मीडियाकर्मी तो माइक लेकर समुद्र में ही कूद गया, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment