दून के श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाई गई गीता जयंती - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

दून के श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाई गई गीता जयंती

मंगलवार को गीता जयंती पूरे देश भर में धूमधाम के साथ मनाई गई। ‌ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सुमन नगर में स्थित श्री गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गीता जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमद्भागवत गीता पर पुष्प अर्पित कर हुई। ‌इस मौके विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने गीता के श्लोक हनुमान चालीसा और सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में सभी विद्यार्थियों को जीवन मूल्य से जुड़ी बातों का मार्गदर्शन कराया। इसके साथ प्रधानाचार्य डॉ शर्मा ने विद्यार्थियों को श्रीमद्भागवत गीता का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। वहीं विद्यालय की शिक्षिका मंजू ने विद्यार्थियों को गीता की पुस्तक उपहार में दी। 

Related posts

USAC में आईटीबीपी अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

admin

चार धाम यात्रा 2025 के लिए सभी तैयारियां पूरी : सीएम धामी

admin

Uttarakhand उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को एक बार फिर मिला सेवा विस्तार, 30 सितंबर को खत्म हो रहा था कार्यकाल

admin

Leave a Comment