गौतम अडानी की अब तक सबसे बड़ी डील, दो प्रसिद्ध कंपनियों को और खरीदा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 16, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

गौतम अडानी की अब तक सबसे बड़ी डील, दो प्रसिद्ध कंपनियों को और खरीदा

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्तियों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जहां आज मंदी के दौर में कई कंपनियां घाटे में चल रहीं हैं लेकिन अडानी समूह कि आज दुनिया में धाक बढ़ती जा रही है। गौतम अडानी (Gautam Adani) ने दो कंपनियों का और अधिग्रहण कर लिया है। एशिया के सबसे रईस बिजनेसमैन गौतम अडानी ने अब सीमेंट के व्यापार में भी कदम बढ़ा दिए हैं। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने अब अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी सीमेंट की डील की है। ‌‌अडानी ग्रुप ने भारत की दो बड़ी सीमेंट कंपनियों अंबुजा (Ambuja Cement) और एससी (ACC Cement) में होल्सिम ग्रुप की पूरी हिस्सेदारी को 10.5 अरब डालर (80,000 करोड़ रुपये) में खरीदने का बिजनेस डील फाइनल की है। अडानी ग्रुप की तरफ से यह अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। देश में सीमेंट ब्रांड अंबुजा और एसीसी को खरीदने के लिए देश के दो बड़े भारतीय कारोबारियों बीच में रेस लगी हुई थी। अडानी समूह के अलावा सज्जन जिंदल के नेतृत्व वाला जेएसडबल्यू ग्रुप भी इस रेस में शामिल था।

Related posts

जेब पर बढ़ेगा बोझ : आरबीआई ने छठी बार रेपो रेट बढ़ाए, अब आम आदमी को सभी तरह के लोन पर ज्यादा चुकानी होगी ईएमआई, एफडी में मिलेगा फायदा

admin

जापान में आया शक्तिशाली भूकंप, 7.6 रही तीव्रता, सुनामी की जारी की गई चेतावनी

admin

Leave a Comment