(गांदेरबल अटैक): आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे : मनोज सिन्हा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

(गांदेरबल अटैक): आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे : मनोज सिन्हा



जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि सुरक्षा बल गांदेरबल में हुए क्रूर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले श्रमिकों की मौत का बदला लेंगे और ऐसी कार्रवाई करेंगे जिसे आतंकवादी भविष्य में भी याद रखेंगे। सिन्हा ने मृतकों के लिए न्याय की जरूरत रेखांकित की तथा पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह क्षेत्र में शांति भंग करने के लिए अभी भी निर्दोष लोगों की हत्या करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

‘क्रूर और बर्बर हमले का लिया जाएगा बदला’
गांदेरबल जिले के गुंड में एक निर्माणाधीन सुरंग में हुए आतंकवादी हमले में कश्मीर के एक डॉक्टर और छह गैर-स्थानीय मजदूरों सहित सात लोगों की जान चली गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सिन्हा ने कहा, ‘श्रमिकों के खिलाफ हुए क्रूर और बर्बर हमले का बदला लिया जाएगा। मैंने जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षा बलों से ऐसी कार्रवाई करने को कहा है जिसे आतंकवादी और उनके सहयोगी भविष्य में भी याद रखेंगे।’

Related posts

IND vs Pak ICC World Cup अहमदाबाद में वनडे वर्ल्ड कप में भारत-पाक का मुकाबला : भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के बैट्समैन हुए पस्त, टीम इंडिया को जीत के लिए चाहिए 192 रन

admin

21 फरवरी, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

Uttarakhand’बिल लाओ–इनाम पाओ’ योजना के विजेताओं को सीएम धामी ने किया सम्मानित

admin

Leave a Comment