Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 8, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

चुनाव नतीजों के चार दिन बाद स्वामी प्रसाद मौर्य को अब अपनी हार के कारणों का पता चला

यूपी विधानसभा चुनाव में कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से चुनाव हारे स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को ईवीएम पर गुस्सा निकाला। मौर्य ने आज ट्वीट करके कहा कि बैलेट पेपर की वोटिंग में समाजवादी पार्टी 304 सीटों पर जीती है, जबकि बीजेपी मात्र 99 पर। किंतु ईवीएम की गिनती में बीजेपी चुनाव जीती, इसका मतलब है कोई न कोई बड़ा खेल हुआ है। 4 दिन बाद आज स्वामी प्रसाद ने अपनी हार पर मंथन किया है। इसके बाद उन्होंने पूरा दोष ईवीएम पर निकाला। मौर्य ने कहा कि बैलट पेपर वोटिंग में समाजवादी पार्टी आगे रही, इसका मतलब है ईवीएम को लेकर के छेड़छाड़ हुई है। बता दें कि चुनाव हारने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य अब विधानसभा में जाने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मेें अपना सियासी भविष्य ढूूंढ रहे हैं।




Leave a Comment