बिहार के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को एम्स में भर्ती कराया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 11, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

बिहार के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को एम्स में भर्ती कराया

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की आज शाम अचानक राजधानी दिल्ली में तबीयत बिगड़ने पर एम्स में भर्ती कराया गया है। कहा गया है कि उन्हें लगातार बुखार रह रहा है। जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने उनका ब्लड लेकर जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें किसी प्रकार के खतरे से बाहर बताया है। बता दें कि लालू यादव अभी 22 नवंबर को पटना आए थे। अगले दिन चारा घोटाले के मामले में विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्हें आगे के लिए संदेह पेशी से छूट मिल गई। इसके बाद उन्होंने राजद कार्यालय में छह टन के लालटेन की लौ जलाई थी। फिर गुरुवार 25 नवंबर की शाम दिल्ली चले गए थे।

Related posts

VIDEO Sanatan Dharma controversy CM Yogi statement : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र उदयनिधि स्टालिन के दिए गए सनातन धर्म पर विवादित बयान के बाद सीएम योगी ने कहा- “सनातन को मिटाने वाले खुद ही मिट गए”

admin

राष्ट्रभाव और अनुशासन की एक “सदी”

admin

महाशिवरात्रि पर 11 लाख दीयों से जगमगा उठी उज्जैन नगरी, बनाया विश्व कीर्तिमान

admin

Leave a Comment