Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से 4 बच्चों समेत पांच लोगों की मौत, पानी के सैलाब में कई गाड़ियां बह गईं, देखें वीडियो

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं दूसरी ओर रविवार रात राज्य के कुल्लू में पर्यटकों से भरी ट्रैवलर बस खाई में गिरने से सात की मौत हो गई थी। ‌हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से आसमानी आफत आई है। हिमाचल के सिरमौर, कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश से बाढ़ जैसी हालत हो गई है। सिरमौर में भूस्खलन की चपेट में आने से 4 बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

भूस्खलन में प्रदीप गंभीर रूप से घायल है जबकि प्रदीप की पत्नी ममता (27), बेटी इशिता (8), अलीशा (6), ऐरंग (2) और प्रदीप की भांजी आकांशिका (7) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रदीप को शिलाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। बारिश की वजह से कई गाड़ियां पानी की चपेट में आ गईं। पठानकोठ हाईवे पर भी पानी का तेज बहाव आ गया। हिमाचल के इन जगहों पर भयावह मंजर देखने को मिला । वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरमौर में 5 लोगों की मौत पर गहरा शोक जताते हुए सरकार की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें– टला बड़ा हादसा : यूपी में सड़क पर बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Leave a Comment