हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से 4 बच्चों समेत पांच लोगों की मौत, पानी के सैलाब में कई गाड़ियां बह गईं, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 7, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से 4 बच्चों समेत पांच लोगों की मौत, पानी के सैलाब में कई गाड़ियां बह गईं, देखें वीडियो

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं दूसरी ओर रविवार रात राज्य के कुल्लू में पर्यटकों से भरी ट्रैवलर बस खाई में गिरने से सात की मौत हो गई थी। ‌हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से आसमानी आफत आई है। हिमाचल के सिरमौर, कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश से बाढ़ जैसी हालत हो गई है। सिरमौर में भूस्खलन की चपेट में आने से 4 बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

भूस्खलन में प्रदीप गंभीर रूप से घायल है जबकि प्रदीप की पत्नी ममता (27), बेटी इशिता (8), अलीशा (6), ऐरंग (2) और प्रदीप की भांजी आकांशिका (7) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रदीप को शिलाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। बारिश की वजह से कई गाड़ियां पानी की चपेट में आ गईं। पठानकोठ हाईवे पर भी पानी का तेज बहाव आ गया। हिमाचल के इन जगहों पर भयावह मंजर देखने को मिला । वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिरमौर में 5 लोगों की मौत पर गहरा शोक जताते हुए सरकार की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें– टला बड़ा हादसा : यूपी में सड़क पर बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Related posts

VIDEO PM Modi Security Bleach : काशी से वापस दिल्ली लौटते समय पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, प्रधानमंत्री के काफिले के आगे कूदा युवक, पुलिस और एसपीजी ने दौड़कर पकड़ा 

admin

होली पर दीनदयाल फाउंडेशन गुजरात की टीम ने बच्चों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

admin

Watch video : खौफनाक मंजर : दक्षिण कोरिया की घटना दुनिया को “अलर्ट” भी कर गई, अधिक भीड़ होने की वजह से 151 लोगों की गई जान, कई घायल, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment