आज 30 मार्च है। लोगों के पास अपने वित्तीय कामों को निपटाने के लिए अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद देश में टैक्स और बैंकिंग से जुड़े 3 बड़े कामों की डेडलाइन खत्म हो रही है। बिजनेस क्लास, सैलरीड क्लास और आम आदमी के लिए 1 अप्रैल का दिन पैसों के गुणा-गणित का दिन होने जा रहा है। वैसे तो हर महीने की पहली तारीख को बैंकिंग, फाइनेंस, रेलवे,फ्लाइट और ट्रांसपोर्ट से जुड़े नियमों में कोई न कोई बदलाव लागू होता ही है। अप्रैल की पहली तारीख को नया फाइनेंशियल ईयर 2026-27 लागू होगा। नया टैक्स सिस्टम लागू होगा. इसके साथ ही PAN कार्ड, ATM ट्रांजैक्शन, OTP बेस्ड पेमेंट, इनकम टैक्स फाइलिंग के नियम, टोल टैक्स, HRA, क्रेडिट कार्ड, डिजिटल पेमेंट से जुड़े बदलाव लागू होंगे। इन नियमों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। आइए जानते हैं 1 अप्रैल से आपके पैसों से जुड़े कौन से 10 नियम लागू होंगे।
नए टैक्स सिस्टम की आसान भाषा–
सबसे बड़ा बदलाव टैक्स कानूनों में हो रहा है। 1961 से चले आ रहे पुराने इनकम टैक्स एक्ट की जगह अब ‘इनकम टैक्स एक्ट 2025’ ले लेगा। अब ‘असेसमेंट ईयर’ और ‘प्रीवियस ईयर’ जैसे उलझाने वाले शब्दों की छुट्टी हो जाएगी और इसकी जगह सिर्फ एक ‘टैक्स ईयर’ (Tax Year) होगा।
12 लाख तक की कमाई पर ‘नो टैक्स’–
नए टैक्स रिजीममें बड़ी राहत दी गई है। अब अगर आपकी सालाना आय ₹12 लाख तक है, तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा। सेक्शन 87A के तहत रिबेट बढ़ने से मिडिल क्लास को बड़ा फायदा मिलेगा।
फॉर्म 16 की जगह नए फॉर्म-
अब तक इस्तेमाल हो रहे फॉर्म 16 और 16A की जगह 1 अप्रैल से फॉर्म 130 और फॉर्म 131 आ जाएंगे। इससे टैक्स रिपोर्टिंग और भी क्लियर और व्यवस्थित होने की उम्मीद है।
पैन कार्ड के लिए सख्त हुए नियम–
PAN कार्ड बनवाने के नियम भी सख्त हो रहे हैं। अब केवल आधार कार्ड से जन्मतिथि का प्रमाण नहीं चलेगा। इसके लिए 10वीं की मार्कशीट या पासपोर्ट जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे।
रसोई गैस और फ्यूल के दाम–
1 अप्रैल को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव है। साथ ही CNG, PNG और ATF (एविएशन फ्यूल) के दाम भी बदल सकते हैं, जिसका असर आपके रोजाना खर्च और हवाई किराए पर पड़ेगा।
ATM से पैसे निकालना होगा महंगा–
अब ATM से पैसे निकालना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। HDFC जैसे बैंक अब यूपीआई (UPI) के जरिए एटीएम से पैसे निकालने को भी फ्री लिमिट में गिनेंगे। 5 ट्रांजैक्शन के बाद हर बार ₹23 देने होंगे। वहीं बंधन बैंक में बैलेंस कम होने की वजह से ट्रांजैक्शन फेल हुआ, तो ₹25 का जुर्माना लगेगा।
ट्रेन टिकट कैंसिलेशन–
अब ट्रेन टिकट कैंसिल करना पहले जितना आसान नहीं रहेगा। अगर आप यात्रा से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करते हैं, तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा। पहले यह समय सीमा 4 घंटे थी।
ट्रेन टिकट रिफंड का नया स्ट्रक्चर–
8 से 24 घंटे पहले कैंसिल करने पर: सिर्फ 50% रिफंड।
24 से 72 घंटे पहले: 25% की कटौती होगी। 72 घंटे से पहले: अधिकतम कैंसिलेशन चार्ज कटेगा।
सफर और सुविधाएं–
ईंधन के दामों में बदलाव का सीधा असर हवाई टिकटों और ट्रांसपोर्टेशन पर पड़ेगा। 1 अप्रैल से आपको अपनी यात्रा की प्लानिंग और बजट को दोबारा चेक करना पड़ सकता है।
नए नियमों के लिए पहले से कर लें प्लानिंग–
1 अप्रैल से आने वाले ये बदलाव आपके रोजमर्रा के खर्च और फाइनेंशियल प्लानिंग को सीधे प्रभावित करेंगे। कुछ फैसले राहत देंगे, तो कुछ आपके खर्च बढ़ा सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इन नियमों को समझकर अपनी फाइनेंशियल स्ट्रैटेजी अपडेट करें, ताकि आने वाले समय में कोई परेशानी न हो।
पैसे निकालने की लिमिट घटी-
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने कुछ खास डेबिट कार्ड्स से पैसे निकालने की डेली लिमिट ₹1 लाख से घटाकर ₹50,000 से ₹75,000 के बीच कर दी है।

