आखिरकार पेट्रोल-डीजल के साथ एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी, अब ये नई कीमतें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

आखिरकार पेट्रोल-डीजल के साथ एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी, अब ये नई कीमतें

इसी महीने 7 मार्च को खत्म हुए पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के साथ एलपीजी सिलेंडरों के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। आखिरकार आज सुबह दामों में बढ़ोतरी की खबर आ गई। पिछले काफी दिनों से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी तय मानी जा रही थी। बता दें कि रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 4 महीने बाद पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े है। दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 949.50 रुपए में मिलेगा। 5 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 349 रुपए, 10 किलो वाला 669 रुपए और 19 किलो वाला कमर्शियल (व्यवसायिक) सिलेंडर 2003.50 रुपए में मिलेगा।

Related posts

RBI Big Decision आरबीआई का ग्राहकों के लिए बड़ा फैसला : दो हजार रुपए के नोट बदलने की बढ़ाई डेट

admin

PM modi ahemdabad gandhinagar mother hiraba meet blessings : गुजरात दूसरे चरण चुनाव से एक दिन पहले पीएम मोदी ने अहमदाबाद में मां से मिलकर लिया आशीर्वाद

admin

PM Modi meets former UK PM Rishi Sunak ब्रिटेन के पूर्व प्राइम मिनिस्टर ऋषि सुनक और उनके परिवार से पीएममोदी ने की मुलाकात

admin

Leave a Comment