आखिरकार सीबीएसई ने सीटेट का रिजल्ट किया जारी, लाखों परीक्षार्थियों को था इंतजार, करें चेक - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

आखिरकार सीबीएसई ने सीटेट का रिजल्ट किया जारी, लाखों परीक्षार्थियों को था इंतजार, करें चेक

आखिरकार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का परिणाम बुधवार शाम घोषित कर दिया है। इसके परिणाम को लेकर पिछले कई दिनों से उम्मीदवारों में बेचैनी बनी हुई थी। दूसरी ओर सीबीएसई सीटेट के रिजल्ट को लेकर कई दिनों से सूचना जारी कर रहा था। करीब 20 लाख उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार था। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर CTET result 2021 की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस एग्जाम में भाग लिया था वह अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर चेक कर सकते हैं। CTET result 2021 चेक करने के लिए कैंडिडेट को रोल नंबर का उपयोग करना होगा‌। शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले 20 लाख से अधिक उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि सीटेट परीक्षा 16 दिसंबर, 2021 से 21 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। इसके बाद 1 फरवरी को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी जबकि 4 फरवरी तक लिंक​ एक्टिव था। नियुक्ति के लिए सीटीईटी योग्यता प्रमाण पत्र की वैधता अब जीवनभर रहेगी।

Related posts

सीएम धामी के किए गए तबादलों में इस बार भी वरिष्ठ आईएएस दीपक रावत सुर्खियों में, दो पदों पर दी बड़ी जिम्मेदारी

admin

School Closed : उत्तराखंड सरकार ने भारी बारिश को देखते हुए देहरादून में 21 जुलाई को कक्षा 1 से लेकर 12 तक स्कूल बंद करने के दिए निर्देश

admin

सीबीएसई ने 10वीं टर्म-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया, ऐसे करें चेक

admin

Leave a Comment