Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Ferry Service Start तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच एक बार फिर शुरू हुई “फेरी सर्विस”

तमिलनाडु श्रीलंका के बीच 40 साल बाद फेरी सर्विस की शुरुआत हो गई है। यह फेरी तमिलनाडु के नागापट्टिनम से श्रीलंका के कांकेसंथुरई (जाफना के पास) के बीच चलेगी। इस शिप में 150 लोग बैठ सकेंगे, जो 110 किमी की दूरी करीब साढ़े तीन घंटे में तय करेगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि इस फेरी सर्विस की शुरुआत हमारी ‘नेबर फर्स्ट पॉलिसी’ का हिस्सा है। फेरी सर्विस से दोनों देशों के बीच टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। फेरी सुबह 7 बजे नागापट्टिनम से शुरू होगी और 11 बजे कांकेसंथुराई पहुंचेगी। यहां से वापसी की यात्रा दोपहर 1.30 बजे होगी। यात्रा के लिए एकतरफा टिकट की कीमत करीब ₹7,670 होगी। हर पैसेंजर 50 किलोग्राम तक सामान ले जा सकता है।

Leave a Comment