September 30, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट से किसान और खाप नेता नाराज, महापंचायत स्थगित की

पहलवानों के समर्थन में 9 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान करने वाले भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने फिलहाल अपना कार्यक्रम रद कर दिया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि पहलावानों के कहने पर ही कार्यक्रम रद्द किया गया है। टिकैत ने कहा कि पहलवानों की अभी सरकार और गृहमंत्री से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि पहलवान आने वाले दिनों में आगे जो तारीख देंगे हम उसमें उनका समर्थन जरूर करेंगे। साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के रेलवे की नौकरी पर वापस लौटने पर टिप्पणी करते हुए किसान नेता टिकैत ने कहा कि नौकरी पर जाना आंदोलन से वापस होना नहीं है।

Leave a Comment