Salim Khan 87 year old birthday celebrate : बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान ने मनाया अपना 87वां जन्मदिवस, - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 6, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन राष्ट्रीय

Salim Khan 87 year old birthday celebrate : बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान ने मनाया अपना 87वां जन्मदिवस,

70 के दशक के बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान ने गुरुवार 24 नवंबर को अपना 87वां जन्म दिवस मनाया। इस मौके पर सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान बेटी अलवीरा अर्पिता खान और सलीम खान की दोनों पत्नियां सलमा और मशहूर अभिनेत्री, डांसर हेलन भी मौजूद थीं। पिता के जन्मदिवस की तस्वीरें मझले बेटे अरबाज खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की हैं। बता दें कि 70 और 80 के दशक में बॉलीवुड में सलीम और जावेद अख्तर की जोड़ी बेहद मशहूर हुआ करती थी। दोनों में मिलकर कई सफल फिल्में लिखी हैं। जिसमें शोले, दीवार, त्रिशूल, डॉन और जंजीर शामिल हैं। हालांकि साल 1982 आते-आत सलीम और जावेद अलग हो गए। इसके बाद सलीम खान ने लिखना भी कम कर दिया। साल 1986 में आई महेश भट्ट की फिल्म ‘नाम’ सलीम खान की लिखी आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में संजय दत्त और कुमार गौरव नजर आए थे।

Related posts

दिल्ली सरकार के मंत्रियों को मिला नया आवास

admin

ब्रेकिंग : पटना एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, विमान में आग लगने से 185 यात्रियों की थमी रही सांसें

admin

UCC Uttarakhand देवभूमि के लिए ऐतिहासिक दिन : उत्तराखंड में आज से शुरू हुआ नया कानून, सीएम धामी ने राज्य में लागू किया “यूनिफॉर्म सिविल कोड”, प्रदेश में शुरू हुआ बदलाव का दौर

admin

Leave a Comment