पुलिस भर्ती में आवेदन करने की बढ़ाई गई तारीख, उम्मीदवार अब 3 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

पुलिस भर्ती में आवेदन करने की बढ़ाई गई तारीख, उम्मीदवार अब 3 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पिछले दिनों निकाली पुलिस विभाग में विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा के लिए अब अप्लाई करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। बता दें कि पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी थी। जिसे आयोग ने मंगलवार को बढ़ाकर 3 मार्च कर दिया है। अगर आप भी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं तो कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने फिजिक्स, मैथ्स और इंग्लिश विषयों के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास की हो। अगर बात आयु सीमा की करें तो इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष तय की गई है। उत्तराखंड पुलिस के हेड कॉन्सटेबल पदों पर कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा।यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं।

Related posts

उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की गई घोषित, शुभ मुहूर्त के साथ इस दिन खोले जाएंगे

admin

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखंड के इस शहर का नाम बदला

admin

सीएम धामी ने धर्मांतरण कानून पर दिया बड़ा बयान, कहा- इस एक्ट के लागू होने पर कठोर होगा सजा का प्रावधान

admin

Leave a Comment