कांग्रेस से इस्तीफा देकर कुछ देर बाद ही भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

कांग्रेस से इस्तीफा देकर कुछ देर बाद ही भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री


कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक प्रमोद माधवराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के चंद घंटों बाद ही माधव राज ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली। प्रमोद मधवराज ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई की उपस्थिति में प्रमोद माधवराज भाजपा में शामिल हुए। माधवराज को हाल में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस्तीफा पोस्ट किया। बता दें कि उडुपी जिले के रहने वाले माधवराज सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मत्स्य पालन, खेल और युवा अधिकारिता मंत्री थे। साल 2023 में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं ऐसे में माधव राज का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Related posts

पहलगाम हमला : ब्रिटिश पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को किया फोन, कहा- भारत के लोगों के साथ खड़ा है यूके

admin

सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का पीएम मोदी आज रखेंगें नींव, यूपी के इन जिलों से होकर गुजरेगा

admin

(Ola cheapest electric scooter launched) किफायती सफर : ओला ने धनतेरस पर लॉन्च किया अपना सबसे “सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर”, दिवाली तक कंपनी ने ग्राहकों को दी और एक्स्ट्रा छूट

admin

Leave a Comment