कांग्रेस से इस्तीफा देकर कुछ देर बाद ही भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 10, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

कांग्रेस से इस्तीफा देकर कुछ देर बाद ही भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री


कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक प्रमोद माधवराज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के चंद घंटों बाद ही माधव राज ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली। प्रमोद मधवराज ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई की उपस्थिति में प्रमोद माधवराज भाजपा में शामिल हुए। माधवराज को हाल में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस्तीफा पोस्ट किया। बता दें कि उडुपी जिले के रहने वाले माधवराज सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मत्स्य पालन, खेल और युवा अधिकारिता मंत्री थे। साल 2023 में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं ऐसे में माधव राज का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Related posts

VIDEO BJP National spokesperson Sambit Patra Walks Fire : अग्नि परीक्षा : चैनलों के डिबेट कार्यक्रम में मुखर होकर बोलने वाले भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने नंगे पैर जलते अंगारों पर लगाई दौड़, देखें वीडियो

admin

VIDEO Team India celebrate Holi 2023 : बस में सफर के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने की होली की जमकर मस्ती, पूर्व कप्तान विराट कोहली बनियान पहनकर ही डांस करने लगे, एक दूसरे पर खूब उड़ाए गुलाल, देखें वीडियो

admin

हिमाचल चुनाव से 9 दिन पहले डलहौजी से कांग्रेस उम्मीदवार मैडम आशा को भीम आर्मी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार को पार्टी में शामिल करने से जताई नाराजगी

admin

Leave a Comment