आज भी बारिश का सिलसिला जारी, उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई राज्यों में रफ्तार पर लगाया ब्रेक, केदारनाथ धाम की यात्रा फिर रोकी गई, श्रद्धालु फंसे - Daily Lok Manch
February 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent

आज भी बारिश का सिलसिला जारी, उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई राज्यों में रफ्तार पर लगाया ब्रेक, केदारनाथ धाम की यात्रा फिर रोकी गई, श्रद्धालु फंसे

हिमाचल प्रदेश के साथ उत्तराखंड भी लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से अस्त-व्यस्त है। राजधानी देहरादून से लेकर पहाड़ों तक बारिश ने रफ्तार रोक दी है। सबसे ज्यादा परेशानी चारधाम यात्रियों को हो रही है। इसके साथ बारिश के बाद उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहे भूस्खलन से कई संपर्क मार्ग भी बंद हैं। इसके साथ हिमाचल प्रदेश में भी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बुधवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में आज भी बारिश हो रही है।
बारिश और भूस्खलन की वजह से अब तक अलग-अलग राज्यों में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी देहरादून में सुबह से ही शुरुआत बारिश से हुई। ‌ उत्तराखंड में लगातार बारिश की वजह से एक बार फिर बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा रोक दी गई है। ‌उत्तराखंड में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लैंडस्लाइड की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई जगहों पर बंद हैं। यहां 5 हजार लोग फंसे हुए हैं। हरिद्वार के टीबड़ी में रेल ट्रैक टूटने से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। अगले 4 दिनों के दौरान उत्तराखंड में हल्की या मध्यम रूप से काफी व्यापक से बारिश होने की संभावना है। शिमला, सिरमौर, किन्नौर में बाढ़ की चेतावनी है। कुल्लू में ब्यास नदी के बहाव में 30 घर और 40 दुकानों वाला आधा सैंज बाजार ही बह गया। हिमाचल के चंद्रताल में 250 टूरिस्ट फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि 8 घंटे के लिए बारिश बंद हुई तो सभी को रेस्क्यू कर लेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भारत के विभिन्न हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम कार्यालय ने कहा कि इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, पूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बिहार और उत्तर प्रदेश में आज और कल यानी 13 जुलाई तक बारिश होगी।

Related posts

Delhi Dehradun Expressway दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का सीएम धामी ने लिया जायजा 

admin

दर्दनाक हादसा : यूपी में ट्रक की टक्कर के बाद स्कूटी में फंसे बच्चे को चालक काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर कूदकर भाग गया, देखें वीडियो

admin

यूपी के मैनपुरी-रामपुर में उपचुनाव का हुआ एलान, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भी आयोग ने तारीख घोषित की

admin

Leave a Comment