गांव कंचनपुर में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में पुराने विवाद खत्म कर आपस में मिलजुल कर रहने की अपील की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

गांव कंचनपुर में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में पुराने विवाद खत्म कर आपस में मिलजुल कर रहने की अपील की

पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर थाना सुजानगंज में चौपाल का आयोजन किया गया। थाना सुजानगंज पुलिस द्वारा ग्राम कंचनपुर में संभ्रांत नागरिकों व महिलाओं के संग जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में थानाध्यक्ष सुजानगंज, यजुवेंद्र कुमार सिंह द्वारा लोगों से गांव के वाद विवाद, आपसी रंजिश, पुराने विवाद व अन्य विवाद के साथ साथ गांव के असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी ली गयी तथा लोगों से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के संबंध में पुलिस एवं प्रशासन का पूरा सहयोग करें। लोगों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित को निस्तारण के लिए निर्देश दिया गया तथा लोगों को आपसी समन्वय के साथ शांति/सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने, कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु अपील की गई एवं सहयोग का आश्वासन दिया गया।

पंकज मणि तिवारी, सुजानगंज, जौनपुर

Related posts

Delhi Tihar Jail Tillu tajpuriya Murder Video दिल्ली तिहाड़ की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर, जेल के अंदर दीवार से कूदकर दर्जनों खूंखार कैदियों ने बैरक में बंद गैंगस्टर को बाहर निकालकर चाकू से 90 बार वार किए, देखें दिल दहला देने वाला खौफनाक वीडियो

admin

यूपी चुनाव से पहले भाजपा विधायक ने बदला पाला, समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश के हुए ‘राधा-कृष्ण’

admin

यूपी में भाजपा ने पहली बार एक साथ 70 जिलाध्यक्ष घोषित किए, 22 नेताओं को दोबारा मिला मौका, अभी 28 जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष बनाए जाने बाकी, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment