IND vs AUS शर्मनाक प्रदर्शन : दूसरे वनडे में टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार, भारतीय बल्लेबाजों ने कंगारू गेंदबाजों के सामने किया सरेंडर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

IND vs AUS शर्मनाक प्रदर्शन : दूसरे वनडे में टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार, भारतीय बल्लेबाजों ने कंगारू गेंदबाजों के सामने किया सरेंडर



2 दिन पहले 17 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 1-0 से शानदार जीत दर्ज की थी। लेकिन रविवार 19 मार्च को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हुई है। इतनी करारी हार होने के बाद भारतीय क्रिकेट प्रशंसक भी निराश हुए। दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने 234 गेंद शेष रहते टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही कंगारुओं ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारतीय टीम पहले खेलने के बाद सिर्फ 117 रन ही बना सकी थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 11वें ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों में 51 और मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में 66 रन बनाए। दूसरे वनडे में 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सिर्फ 9 ओवर में ही 100 रन बना लिए हैं। इस दौरान मिलेल मार्श ने सिर्फ 28 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। वह 30 गेंदों में 56 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं। वहीं ट्रेविस हेड 9 चौकों की मदद से 24 गेंदों में 41 रनों पर खेल रहे हैं। मार्श के बल्ले से अब तक 5 चौके और 5 छक्के निकले हैं। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे सरेंडर कर दिया। भारतीय टीम दूसरे वनडे में महज़ 117 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 31 और अक्षर पटेल ने नाबाद 29 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने 53 रन देकर पांच विकेट चटकाए, वहीं सीन एबॉट ने 3 विकेट लिए।

Related posts

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों बोले- ‘हमारे देशों के बीच दोस्ती अमर रहे

admin

तीसरी पंक्ति में बैठे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को छोड़नी पड़ी सीट, कांग्रेस ने लिए मजे, देखें वीडियो

admin

यूपी में विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए सपा ने जारी की अपने प्रत्याशियों की सूची, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

admin

Leave a Comment