Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

चुनावी सर्वे की रिपोर्ट : यूपी में भाजपा की सरकार बनने के आसार लेकिन पिछले बार की अपेक्षा कम सीटें मिलेंगी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर एक और ओपिनियन पोल सामने आया है। ‌इस ओपिनियन पोल में यूपी में भाजपा सरकार बनती तो दिख रही है लेकिन उसे पिछले विधानसभा चुनाव साल 2017 की अपेक्षा कम सीटों पर संतोष करना पड़ेगा। बता दें कि इससे पहले किए गए चुनावी सर्वे में भी यूपी में बीजेपी की बढ़त दिखाई गई थी। ‌पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त शेष नहीं है। ऐसे में सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर गड़ी हुई हैं। ‘टाइम्स नाउ’ के पोलस्ट्रैट ओपिनियन पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार लौटने के पूरे आसार हैं। हालांकि इस बार सत्तारूढ़ दल को काफी नुकसान भी उठाना है। 403 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 239 से 245 सीटें मिलने की बात इस सर्वे में कही गई है। सर्वे के मुताबिक समाजवादी पार्टी को इस बार पहले के मुकाबले ढाई गुना सीटों का फायदा हो सकता है। सपा को 119 से 125 और बहुजन समाजपार्टी को 28 से 32 सीटें मिलने की उम्मीद है। पिछले चुनाव में सपा और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और इस गठबंधन को कुल 54 सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी के कुल 19 विधायक ही जीत सके थे।

Leave a Comment